{"_id":"5ff48d1a8ebc3e32e764ecec","slug":"bhiwani1609862426","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटेट परीक्षा : 23 493 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर 237806 ने दी परीक्षा","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
एचटेट परीक्षा : 23 493 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर 237806 ने दी परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचटेट परीक्षा : 23 493 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर 237806 ने दी परीक्षा
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से 2 व 3 जनवरी को हुई हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा कि तीनों लेवल की परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों की सही संख्या अब सामने आ गई है। तीनों लेवल की परीक्षा में कुल 261299 आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों में से 23493 गैर हाजिर रहे यानी 237806 ईयर परीक्षा दी। बोर्ड चेयरमैन डॉक्टर जगबीर सिंह ने बताया कि एस्टेट लेवल एक की परीक्षा के लिए 73633 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें 6883 ने परीक्षा दी। इसी तरह लेवल 2 के लिए 105481 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था जिनमें से 95820 परीक्षा देने पहुंचे। लेवल 3 की परीक्षा में आवेदन करने वाले करने वाले 82185 परीक्षार्थियों में से 75103 ने परीक्षा दी।
भिवानी बोर्ड अध्यक्ष डॉ जगबीर सिंह एवं सचिव राजीव प्रसाद ने बताया कि सभी विषयों की ड्राफट उत्तरकुंजी बोर्ड की वैबसाईट पर 03 जनवरी से अपलोड है। किसी अभ्यर्थी को प्रश्र या उत्तरकुंजी में दिए गए किसी भी प्रश्र के उत्तर (विकल्प) के बारे में कोई आपत्ति हो तो पूर्ण तथ्यों/प्रमाणों सहित 08 जनवरी (शुक्रवार) सायं 05:00 बजे तक निर्धारित शुल्क 200/- रूपये प्रति प्रश्र अनुसार जमा करवाते हुए अपनी आपत्ति ऑनलाईन बोर्ड की वैबसाईट पर दर्ज करवा सकते हैं। यदि किसी प्रश्र के सम्बन्ध में दर्ज करवाई गई आपत्ति सही पाई जाती है तो ऐसी स्थिति में उस प्रश्र के लिए जमा शुल्क अभ्यर्थी को परीक्षा परिणाम घोषित होने के उपरान्त वापिस कर दिया जाएगा। 08 जनवरी, सायं 05:00 बजे के पश्चात् किसी भी माध्यम से प्राप्त आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा तथा बिना किसी नोटिस के आपत्ति अस्वीकृत कर दी जाएगी।
विज्ञापन