{"_id":"56e712294f1c1b23138b458a","slug":"water-in-petrol-investigates","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल में पानी, जांच के लिए पहुंची टीम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल में पानी, जांच के लिए पहुंची टीम
ब्यूरो /अमर उजाला, अंबाला
Updated Tue, 15 Mar 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल में पानी, जांच के लिए पहुंची टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी हिसार रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर लोगों को पेट्रोल की जगह पानी डालने की शिकायत मिलने के बाद सोमवार खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम पहुंची और पेट्रोल के सैंपल लिए। टीम ने सैंपलों को सील कर जांच के लिए लैब में भेज दिया है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पेट्रोल में पानी मिलने की शिकायत के बाद पंप मालिक ने सेल पर रोक लगा दी है और कई लोगों ने पैसे वापस भी किए।
सिटी रेलवे रोड के रहने वाले डा. बलबीर सिंह बैस ने रविवार सुबह को अपनी नई हांडा कार में दो हजार रुपये का पेट्रोल डलवाया था। वह कार को घर में खड़ी करके पंजाब चलाया गया, लेकिन पीछे से जब कार को चलाने लगे तो कार बंद हो गई। नई कार होने के कारण तुरंत कंपनी में फोन किया गया और वहां से आए इंजीनियर ने साफ किया कि जिस पंप से पेट्रोल डलवाया गया है वहां से पानी मिक्स हो गया। इस बात की शिकायत करने के लिए जब पंप मालिक के पास गए तो उसने उल्टा व्यवहार किया। जिससे बलबीर सिंह खफा हो गए और इसकी शिकायत कर डाली। जिसके बाद सोमवार को खाद्य आपूर्ति विभाग के डीएफएसओ सुरेंद्र अरोड़ा की अध्यक्षता में टीम पहुंची और पेट्रोल के सेंपल लिए।
सुरेंद्र अरोड़ा ने साफ कर दिया कि रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है, लेकिन मौके पर ही पेट्रोल में से पानी मिला। वहीं पंप मालिक खुशपाल सिंह ने कहा कि दो दिन पहले ही पेट्रोल मंगवाया था, वहीं से पानी मिला आया था। लोगों की शिकायत पर सेल को बंद कर दिया गया है और कंपनी के अधिकारी मामले की जांच के लिए आ रहे हैं। वहीं खुशपाल ने कहा कि किसी भी उपभोक्ता के साथ कोई बहस नहीं की गई, जो भी शिकायत लेकर उसके पैसे वापस किए गए हैं।