फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   vehicle chalan

चालान थमाया तो व्यक्ति बोला नहीं आता लिखना पढ़ना, केस दर्ज की कही बात तो अंग्रेजी में किए साइन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 03:14 PM IST
विज्ञापन
vehicle chalan
अंबाला सिटी। बेवजह सड़कों पर घूम रहे लोगों पर लगाम कसाना पुलिस ने अब शुरू कर दिया है। हर चौक चौराहे पर पूरी तरह मुस्तैद है और ऐसे लोगों के चालान काट रही है। जो बेवजह सड़कों पर घूम रहे है। शुक्रवार को भी ऐसा ही मामला सामने आया। जहां पुलिस ने बेटी बचाओ बेट पढ़ाओ चौक पर बिना हेलमेट के एक्टिवा पर जा रहे व्यक्ति को रोक लिया। पहले तो व्यक्ति द्वारा कई बहाने बनाए गए। जब पुलिस ने कागजात मांगे तो व्यक्ति के पास केवल आरसी थी। जब पुलिस चालान बनने लगी तो पहले उन्होंने कोर्ट में लगी अपनी पत्नी का रौब दिखाया। फिर भी एक न चली। पुलिस ने चालान बना दिया और हस्ताक्षर करने के लिए कहा। हद तो तब हो गई जब व्यक्ति ने कहा कि मैं पढ़ा-लिखा नहीं हूं। इस पर पुलिस ने पुलिस ने व्यक्ति पर महामारी एक्ट के तहत केस दर्ज करने के बात कही। इसके बाद व्यक्ति ने डर में अंग्रेजी में अपने साइन किए और चालान लेकर आगे चल दिए।एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि उनके पास ऐसे बहुत अधिक केस आते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed