फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Strict# on# the# payment# of# paddy# aadhti# said# the# payment# should# be# made# with# interest#

धान के भुगतान को लेकर अड़े आढ़ती कहा ब्याज के साथ होना चाहिए भुगतान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 11:08 AM IST
विज्ञापन
Strict# on# the# payment# of# paddy# aadhti# said# the# payment# should# be# made# with# interest#
बराड़ा। आढ़तियों की मनाही के कारण गेहूं खरीद का मामला फंस गया है। आढ़तियों ने साफ कहा कि जब तक बकाया भुगतान नहीं होता तब तक वे खरीद नहीं करेंगे। गेहूं की खरीद को लेकर शनिवार को किसानों की मार्केट सचिव की मीटिंग हुई। इसमें आढ़तियों ने भी हिस्सा लिया थ। बैठक की अध्यक्षता प्रधान सरदार कवलजीत सिंह विर्क ने की। मार्केट कमेटी सचिव जैला राम ने आढ़तियों को २० अप्रैल से गेहूं की फसल खरीदने की बात कही। इस बात पर किसान तो सहमत हो गए लेकिन आढ़तियों ने साफ मना कर दिया। प्रधान कंवलजीत सिंह विर्क ने कहा कि धान की फसल का अभी तक पूरा भुगतान नहीं हो पाया है। खरीद से पहले सरकार को उसका ब्याज के साथ भुगतान करना चाहिए। गेहूं खरीद के भुगतान का माध्यम पहले की तरह आढ़तियों से हो। सीमांत किसानों की गेहूूं खरीदी जाए। सरसों, कपास, बाजरा, मक्का व सूरजमुखी आदि फसलों की खरीद भी आढ़तियों के जरिए ही की जाए। जब तक सरकार आढ़तियों की मांगे नहीं मानती तब तक गेहूं खरीद के लिए वे सहमति नहीं देंगे। आढ़तियों ने ऐलान किया कि सभी आढ़ती अपनी दुकाने बंद रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed