फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Start of Sanjhi Rasoi will be served daily from 10 to 1 pm

सांझी रसोई की शुरूआत रोजान 10 से 1 बजे मिलेगा खाना

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Start of Sanjhi Rasoi will be served daily from 10 to 1 pm
अंबाला।  हरियाणा डैमोक्रेटिक फ्रंट की सांझी रसोई का मंगलवार को  चित्रा सरवारा ने किंग पैलेस में शुभारंभ किया। पहले ही दिन 1000 जरूरतमंदों को भोजन बांटा गया। सरवारा ने कहा कि फ्रंट के हजारों कार्यकर्ता सांझी रसोई के माध्यम से जरूरतमंदों को भाेजन उपलब्ध करवाने का कार्य करेंगे। साथ ही जरूरतमंदों को उनके घरों तक भी खाना पहुंचाया जाएगा। उन्होंने खाना लेने के लिए यहां आए लोगों को कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रखें। सैनिटाइजर और मास्क का इस्तेमाल अवश्य करें। उन्होंने समाज के दानवीर लोगों से भी कहा कि वे इस मौके पर खुले मन से जरूरतमंदों की मदद करें। कहा कि फ्रंट के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ जिला प्रशासन का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि रोजाना प्रात: 10 बजे से 1 बजे तक कोई भी जरूरमंद व्यक्ति यहां आकर भोजन प्राप्त कर सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed