{"_id":"5e8cd8d48ebc3e773d1886d4","slug":"sant-gurinder-singh-maharaj-reached-ambala-after-30-years32","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत गुरिंद्र सिंह ढिल्लों महाराज ने प्रवासियों से पूछा सेवा में कोई कमी तो नहीं","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
संत गुरिंद्र सिंह ढिल्लों महाराज ने प्रवासियों से पूछा सेवा में कोई कमी तो नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। राधा स्वामी डेरा ब्यास के प्रमुख संत गुरिंद्र सिंह ढिल्लों जी महाराज ने बीते रोज सत्संग घरों में चल रही प्रवासियों की सेवा का जायजा लिया। अचानक महाराज के दर्शन पाकर सेवादार भी निहाल हो गए। अंबाला में 30 साल बाद महाराज के आने की खबर से डेरे से जुड़ी संगत बेहद उत्साहित नजर आई। सत्संग घरों में संगत की भीड़ न बढ़ जाए इसलिए संत गुरिंद्र सिंह महाराज बिना किसी सूचना के यहां पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने यहां तीन सत्संग घरों में चल रही सेवा का जायजा लिया। साथ ही सेवादारों को जरुरी व्यवस्थाएं करने के भी आदेश दिए गए। सेवादारों ने भी संत गुरिंद्र सिंह महाराज को यह आश्वासन दिया कि उन्हें जो सेवा के आदेश मिले हैं पूरे उत्साह के साथ उनकी पालना होगी।
विज्ञापन
हर प्रवासी की दिक्कत दूर करने के आदेश राधा स्वामी डेरा ब्याज के प्रमुख संत बाबा गुरिंद्र सिंह ढिल्लों अचानक सौंडा रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग घर पहुंचे थे। यहां इस समय डेरे के सेवादारों की ओर से करीब 600 प्रवासी लोगों की सेवा की जा रही है। कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण ये कई राज्यों के लोग अंबाला में फंस गए थे। पहले यहां 800 प्रवासियों के खाने पीने व रहने की व्यवस्था की गई थी। हालांकि बाद में 206 प्रवासियों को यहां से सौंटा व बकनौर शिफ्ट कर दिया गया था। अचानक यहां पहुंचने के बाद संत गुरिंद्र सिंह महाराज ने प्रवासियों की कुशलक्षेम पूछी।
विज्ञापन