फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Kovid-19 special parcel train will run in both directions

बांद्रा टर्मिनस -लुधियाना के बीच दोनों दिशाओं में चलेगी कोविड-19 विशेष पार्सल ट्रेन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Kovid-19 special parcel train will run in both directions
अंबाला। आवश्यक उपयोग की वस्तुओं एवं चिकित्सीय सामग्री इत्यादि की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु रेलवे बांद्रा टर्मिनस -लुधियाना के बीच दोनों दिशाओं में कोविड-19 विशेष पार्सल ट्रेन चलाएगा। ट्रेन बीच रास्तें के रेलवे स्टेशनों पर सामान उतारेगी और चढ़ाएगी। ट्रेन में 5 पार्सल वाहन कोच और एक एसएलआर कोच होगा। मंडल रेल प्रबंधक गुरिंदर मोहन सिंह ने समय की मांग को देखते हुए उपलब्ध संसाधनों यथा पार्सल वैन , स्टाफ और पथ की उपलब्धता और इस विशेष पार्सल ट्रेनों के आवागमन को सुनिश्चित किया है। बांद्रा टर्मिनस -लुधियाना के बीच दोनों दिशाओं में चलेगी कोविड विशेष पार्सल ट्रेन बांद्रा टर्मिनस -लुधियाना -बांद्रा टर्मिनस के बीच चलेगी। मार्ग में यह वापी,सूरत,भरूच ,वड़ोदरा,आनंद,अहमदाबाद,पालनपुर,अजमेर,जयपुर ,रेवाड़ी ,दिल्ली और अंबाला रेलवे स्टेशनों पर आवश्यक वस्तुओं का लदान/उतरान सुनिश्चित करेगी। बांद्रा टर्मिनस से यह पार्सल ट्रेन 3, 6, 8, 11 और 13 अप्रैल को रात 8 बजे चलेगी और तीसरे दिन यह पार्सल ट्रेन सुबह 8.30 अंबाला रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। लुधियाना से यह विशेष पार्सल ट्रेन 3,5,8,10,13 और 15 अप्रैल को रात 11.30 बजे चलेगी और रात 1 बजे अंबाला पहुंचेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हरि मोहन ने बताया कि पार्सल ट्रेल के संबंध में किसी भी जानकारी/सहायता और सामान भेजने के संबंध में वाणिज्य नियंत्रक/अम्बाला को मोबाइल नंबर 9729539980 पर संपर्क कर सकते हैं। 24 घंटे मिलेगी सहायता रेलवे अधिकारी ने बताया कि कोविद-19 पार्सल ट्रेन के लिए स्पेशल कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसके साथ ही कोविद-19 विशेष पार्सल ट्रेनों की सुविधा को अधिक से अधिक हित धारकों तक पहुंचाने के लिए मंडल वाणिज्य प्रबंधक विमल कालरा को अंबाला मंडल का नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed