फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Haryana vyapar mandal donates 21 PPE kits to health deparment

हरियाणा व्यापार मंडल ने जान जोखिम में डालकर कोरोना मरीजों का उपचार कर रहे स्वास्थ्य कर्मचारियों को 21 पीपीई किट उपलब्ध करवाई

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 01:16 AM IST
विज्ञापन
Haryana vyapar mandal donates 21 PPE kits to health deparment
अंबाला। जान जोखिम में डालकर कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे स्वास्थ्य विभाग को हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल की ओर से 21 पीपीई किट उपलब्ध करवाई गई। जिला अध्यक्ष नीरु वढेरा की अगुवाई में मंडल के पदाधिकारियों ने मंगलवार को सभी किट्स प्रशासन के हवाले कर दी। वढेरा ने बताया कि मुश्किल की इस घड़ी में कई सामाजिक संस्थाएं लोगों की हर संभव सेवा कर रही हैं। ऐसे में हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल की ओर से भी प्रशासन को जरुरी मदद देने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि मंडल को इस बात का पता चला था कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पीपीई किट्स की किल्लत झेलनी पड़ रही है। तभी उन्होंने विभाग को यह जरुरी किट्स उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया ताकि कोरोना के खिलाफ जंग को जीता जा सके। मंडल की ओर से सामान्य अस्पताल के सीएमओ डॉक्टर राजिंद्र राय व उनकी टीम को 21 पीपीसी किट भेंट की गई । इस अवसर पर व्यापार मंडल की कार्यकारिणी द्वारा चिकित्सा अधिकारियों पर पुष्प वर्षा कर उनका धन्यवाद किया गया। मौके पर व्यापार मंडल से देवेंद्र वर्मा, प्रदीप बजाज, सुरेंद्र सचदेवा, विक्रम बंसल, कुलविंदर सिंह बावा, राजकुमार नागपाल, अमन गुप्ता, प्रेम अग्रवाल, लक्की जुनेजा व कोषाध्यक्ष चंद्रप्रकाश गुलाटी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed