{"_id":"56e1c9c94f1c1b4e488b4568","slug":"fought-with-husband-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से लड़ी, त्रिशूल ले थाने पहुंची महिला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति से लड़ी, त्रिशूल ले थाने पहुंची महिला
Fought with husband,police station
Updated Fri, 11 Mar 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी के एक थाने में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक लंबे खुले बालों वाली महिला दनदनाते हुए हाथों में करीबन चार फीट का त्रिशूल लेकर थाने पहुंच गई। महिला पूरी तरह से गुस्से में थी और उसने माथे पर थी काफी सिंदूर लगा रखा था। पहले तो पुलिस को कोई समझ नहीं आया, लेकिन बाद में महिला को शांत कर जब पुलिस ने मामला पूछा तो केस मियां-बीवी के झगड़े का निकला। कड़ी मशक्कत के बाद इलाका पुलिस ने उस महिला को शांत कर उसका समझौता उसके पति से करवाया और उसे थाने से वापस भेज दिया।
जानकारी के अनुसार अंबाला सिटी के एक थाने में दोपहर को सबकुछ सामन्य चल रहा था। तभी काफी गुस्से में दनदनाते और बड़बड़ाते हुए एक महिला कुछ लोगों के साथ थाने में पहुंच गई। वहां उसके हाथ में एक लंबा त्रिशूल था। थाने में महिला ने खासा शोरगुल करते हुए अपनी व्यथा बताने की कोशिश की, जिससे पुलिस वाले भी हैरान हो गए। बाद में एसएचओ ने एक एएसआई को संबंधित महिला को शांत कर उसकी बात सुनने को कहा।
एएसआई ने महिला को आराम से बैठक शांतिपूर्वक अपनी शिकायत बताने को कहा। इस पर महिला ने बताया कि उसके पति से उसका झगड़ा हो गया है और आए दिन उसके साथ उसका विवाद होता रहता है। एएसआई ने काफी मशक्कत के बाद उस महिला को समझाबुझाकर त्रिशूल समेत घर भेजा। एएसआई मांगेराम ने बताया कि महिला काफी गुस्से में थाने आई थी और उसकी हालत भी अजीब सी थी। वह अपने पति से लड़कर थाने आई थी और उसके हाथ में एक बड़ा त्रिशूल भी था। उसके अनुसार इस मामले में महिला की शिकायत पर पति को थाने बुलवा लिया था और उसे भी समझा दिया गया है। अब दोनों में समझौता हो गया है।