फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   court, ambala, haryana, police, prisioners

कोर्ट परिसर में बंदी, दो पुलिसकर्मियों सहित चार जख्मी

Thu, 10 Mar 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला Updated Thu, 10 Mar 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
court, ambala, haryana, police, prisioners
खून - फोटो : file
अंबाला सिटी में एक बार फिर से कोर्ट परिसर में तमाम सुरक्षा इंतजामों को दरकिनार करते हुए अंडर ट्रायल बंदियों के दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों में जमकर मारपीट हुई, जबकि एक बंदी ने तेजधार हथियार से भी हमला किया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी जब बीच बचाव करने पहुंचे, तो इन बंदियों ने उनसे भी मारपीट की। इस वारदात में कोर्ट परिसर में खून बिखर गया, जबकि दो बंदी व दो पुलिस कर्मचारी भी जख्मी हो गए। इसी को लेकर बार एसोसिएशन ने जहां वर्क सस्पेंड कर दिया, वहीं मीटिंग कर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। उल्लेखनीय है कि कोर्ट परिसर में बंदियों अथवा कैदियों में मारपीट की कईं वारदातें हो चुकी हैं, जबकि इस पर पुलिस लगाम नहीं लगा पाई है। 
विज्ञापन



 बुधवार को पुलिस अंडर ट्रायल बंदियों को पेशी पर लेकर कोर्ट कांप्लेक्स पहुंची थी। इन सभी को पुलिस कोर्ट में बक्शी खाना में बंद करने के लिए ले जा रही थी। बक्शी खाना के गेट के बाहर जैसे ही पुलिस इन आरोपियों को अंदर बंद करने लगी, तभी दोनों पक्ष एक-दूसरे को देखकर आग बबूला हो गए और आपस में भिड़ गए। यह देख कोर्ट परिसर में भगदड़ मच गई, जबकि दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसी दौरान एक गुट के बंदी ने किसी तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिससे कोर्ट परिसर में खून ही खून बिखर गया। इसी दौरान बीच बचाव करने आए दो पुलिस कर्मियों से भी इन बंदियों ने मारपीट की। इस मारपीट में दो बंदियों समेत दो पुलिस कर्मचारी भी जख्मी हुए हैं। सभी आरोपियों को पुलिस ने सिविल अस्पताल में मेडिकल के बाद जेल में भेज दिया। 
विज्ञापन

सूचना पाकर एसीपी राजकुमार वालिया मौके पर पहुंचे और वारदात की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जेलबंदियों की वीडियो कॉनफ्रेंसिंग के जरिये पेशी के लिए अपील की जायेगी। पुलिस कोर्ट परिसर में सुरक्षा को लेकर सतर्क है, जबकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए बंदोबस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वकीलों ने वर्क सस्पेंड कर जताया विरोध 
कोर्ट परिसर में पुलिस सुरक्षा को लेकर जद्दोजहद करने वाली जिला बार एसोसिएशन ने वारदात के बाद वर्क सस्पेंड कर अपना विरोध जताया। जिला बार एसोएसिशन ने बैठक आयोजित कर कोर्ट की सुरक्षा को लेकर जिला सेशन जज पत्र सौंपा है। जिला बार एसोसिएशन प्रधान रोहित जैन, सेके्रटरी राजेश शर्मा, उपप्रधान विनोद भारद्वाज, सह सचिव विवेक महर्षि, राजीव सचदेवा, पूर्व प्रधान राजबीर सैनी, पूर्व प्रधान सतपाल ने बताया कि कोर्ट में सुरक्षा को लेकर पुलिस गंभीर नहीं है। पहले भी कई बार पुलिस सुरक्षा को लेकर एसोसिएशन ने अपना मांग पत्र सौंपा है। उन्होंने पत्र के माध्यम से सेशन जज से मांग है कि कोर्ट परिसर से बक्शी खाना को थोड़ा दूर किया जाए ताकि बरामदे के बीच से आवाजाही करने वाले वकीलों और अन्य लोग सुरक्षित रहें। उन्होंने मांग की है कि कोर्ट में पुलिस बल की संख्या को बढ़ाया जाए और गंभीर आरोपियों की सुनवाई वीडियों क्रांफ्रेंसिंग के जरिए ही की जाए। 


पहले भी कई बार हो चुके हैं झगड़े 
- कोर्ट परिसर में ही गैंगस्टर बॉबी की हत्या की गई थी
- कोर्ट परिसर में ही महिला पुलिस कर्मी को थप्पड़ मारा
- कोर्ट परिसर में पेशी पर आए करीब एक दर्जन बंदी आपस में भिड़ गए


सेंट्रल जेल से कोर्ट में अंडर ट्रायल बंदियों को पेशी पर लाया गया था। लेकिन बक्शीखाने के बाहर ही दो पक्ष भिड़ गए। हमले में रणदीप राणा ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पेशी पर आए अमित मलिक को घायल कर दिया। वहीं बीच बचाव में आए अमित के साथी और दो पुलिस वालों को भी चोंटें आई। पुलिस ने आरोपी रणदीप राणा और उसके अन्य साथियों के खिलाफ हत्या का प्रयास व पुलिस के साथ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। 
- बलवंत राय, इंचार्ज, पुलिस चौकी नंबर पांच, अंबाला सिटी।

सेंट्रल जेल से आठ मोबाइल बरामद
अंबाला सिटी। सेंट्रल जेल में कैदियों से जेल अथॅारिटी ने चेकिंग के दौरान आठ मोबाइल बरामद किए है। सात आरोपियों से मिले इन मोबाइल में बैटरी और सिम भी मिले है। जेल डिप्टी सुपरिंटेंडेंट भूपिंद्र सिंह की शिकायत पर बलदेव नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।

पुलिस थाना बलदेव नगर एसएचओ दिनेश चौहान ने बताया कि बुधवार को जेल पुलिस ने जेल में सर्च अभियान चलाया गया था। उस दौरान पुलिस ने जेल में कई ब्लॉक के कमरों में तलाशी ली। पुलिस ने तलाशी के दौरान सात आरोपियों से आठ मोबाइल बरामद किए। इन सभी मोबाइल में बैटरी और सिम डाले हुए थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने डिप्टी सुपरिंटेंडेंट जेल भूपिंद्र सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed