{"_id":"5e8842018ebc3e72ba312d4f","slug":"ambala-future-depends-on-seven-sample39","type":"story","status":"publish","title_hn":"7 सैंपल पर टिका अंबाला का भविष्य","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
7 सैंपल पर टिका अंबाला का भविष्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। स्वास्थ्य विभाग सहित जिला प्रशासन और आमजन का भविष्य भी इन 7 सैंपलों पर टिका है। इनमें मकरज से लौटे 3 जमातियों सहित कोरोना से पीजीआई में मारे गए हरजीत सिंह की पत्नी, पुत्र और पुत्र वधू की रिपोर्ट भी शामिल है। जिले में अभी तक 66 नमूने भेजे गए हैं। इनमें से 51 की रिपोर्ट नेगेटिव है। 3 पॉजिटीव हैं, 5 के नमूना अस्वीकृत और 7 की रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि 5 रोगियों को अस्पताल में रखा गया है। 26 व्यक्ति सुविधा संगरोध में हैं, 882 अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के संगरोध के चलते 323 ने घर की संगरोध अवधि पूरी कर ली है। निजामुद्दीन मरकज में भाग लेने वाले 3 रोगियों के नमूने आज पीजीआईएमएस रोहतक भेजे गये हैं। विभिन्न जमातों के 89 लोगों को जिले में ट्रैक किया गया है तथा उन सबको क्वांरटीन कर दिया गया है। जिस 65 वर्षीय मरीज का निधन पीजीआई चंडीगढ़ में हुआ था उसका दाह संस्कार एमओएचएफडब्लयू के निर्देशानुसार चंडीगढ में ही कर दिया गया था एवं मृतक के परिवार के तीन सदस्य जोकि उनके संपर्क में रहे उनके सैंपल आज 3 आज आ जाएंगे।
विज्ञापन