फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   टैक्स वसूली में लापरवाही पर तीन का वेतन रुका

टैक्स वसूली में लापरवाही पर तीन का वेतन रुका

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
टैक्स वसूली में लापरवाही पर तीन का वेतन रुका
विज्ञापन
नगर आयुक्त ने टैक्स विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान की कार्रवाई अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। टैक्स वसूली के मामले में ढिलाई बरतने पर नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने टैक्स विभाग के 3 कर्मचारियों का वेतन रोक दिया है। वहीं लक्ष्य की तुलना में ज्यादा टैक्स वसूली करने वाले कर्मचारियों को अगली बार भी बेहतर टैक्स वसूली करने पर प्रशस्ति पत्र देने का निर्देश दिया।
बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त ने नगर निगम के गेस्ट हाउस में टैक्स विभाग की समीक्षा बैठक की। इस दौरान कर निरीक्षक निरंजन गौड़ और अविनाश गौड़ तथा राजस्व निरीक्षक अभिषेक चौधरी द्वारा काफी कम टैक्स वसूली की रिपोर्ट मिली। नगर आयुक्त ने टैक्स विभाग के इन तीनों कर्मचारियों का वेतन रोकने का आदेश दिया। इसके अलावा नगर आयुक्त ने लक्ष्य से 10% ज्यादा वसूली करने वाले कर्मचारियों की प्रशंसा की तथा कहा कि इन कर्मचारियों के द्वारा अगली बार भी अगर इसी तरह बेहतर टैक्स वसूली की जाएगी तो उन्हें प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। बैठक के दौरान अपर नगर आयुक्त आरबी सिंह, उप नगर आयुक्त संजय शुक्ला समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed