Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   संक्षिप्त

संक्षिप्त

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
तमंचा व चाकू के साथ दो बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
गोरखपुर । रेलवे चौकी प्रभारी ने बुधवार की रात मालकिन होटल के पास बदमाशों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से तमंचा और चाकू मिला। आर्म्स एक्ट का केस दर्ज कर गुरुवार दोपहर बाद पुलिस ने आरोपितों को कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।
रेलवे चौकी प्रभारी अक्षय मिश्रा बुधवार की रात में दो बजे के करीब सिपाहियों के साथ गश्त कर रहे थे। मालकिन होटल के पास खड़े दो संदिग्ध युवक पुलिस को देख भागने लगे। सिपाहियों की मदद से चौकी प्रभारी ने दोनों को दौड़ाकर पकड़ लिया। आरोपितों की पहचान कोतवाली के मियां बाजार निवासी सुनील चौधरी व गोरखनाथ के दिग्विजयनगर निवासी अमर सिंह के रूप में हुई। सीओ कैंट सुमित शुक्ला ने बताया कि तलाशी लेने पर सुनील के पास से 12 बोर का एक तमंचा, एक कारतूस व अमर के पास से एक चाकू मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed