फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Four candidates forged certificates

चार अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र फर्जी  

Sat, 27 Aug 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Sat, 27 Aug 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
शिक्षकों की भर्ती में चार अभ्यर्थियों के फर्जी अभिलेख लगाकर नौकरी हासिल करने के प्रयास का मामला सामने आया है। तीन सदस्यीय टीम की जांच के बाद डीएम ने आरोपी अभ्यर्थियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा है। तीन अभ्यर्थियों का विकलांग प्रमाणपत्र और एक अभ्यर्थी का शैक्षिक प्रमाणपत्र फर्जी मिला है। 
विज्ञापन

 शासन की ओर से 16,448 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। जिले में 155 पदों पर नियुक्ति होनी है। चार दिन पूर्व अमरेश कुमार यादव, प्रतिमा यादव, पूजा विश्वकर्मा समेत 25 से अधिक अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की थी। डीएम ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम बना दी। डिप्टी कलेक्टर आशाराम, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश नारायण श्रीवास्तव और डायट प्राचार्य मनोहर लाल ने शिकायत की जांच की तो तथ्य सही पाए गए। जांच में यह सामने आया कि तीन अभ्यर्थियों के विकलांग प्रमाणपत्र और एक का शैक्षिक प्रमाणपत्र फर्जी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद डीएम ने अभ्यर्थियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed