फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'day Spcl: 70 के दशक की वो अभिनेत्री जिसने भारत में 'हिप्पी फैशन' को बनाया मशहूर

Tue, 19 Nov 2019 11:55 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Tue, 19 Nov 2019 11:55 AM IST
विज्ञापन
zeenat aman birthday images fashion style
- फोटो : instagram

ग्लैमरस, हॉट और अपने बोल्ड अंदाज से बॉलीवुड के रुपहले पर्दे पर अपनी खास जगह बनाने वाली जीनत अमान का 19 नवंबर को जन्मदिन है।जीनत ने महाराष्ट्र के पंचगनी से और अमेरिका कैलिफोर्निया से अपनी पढ़ाई की। उसके बाद भारत आकर उन्होंने एक पत्रकार के रूप में फेमिना मैगजीन में काम किया। जीनत अमान 70 के दशक की वो अभिनेत्री हैं जिन्होंने भारत में फैशन का नया दौर शुरू किया था। रेट्रो लुक्स और हिप्पी ट्रेंड जीनत अमान की ही देन हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें जीनत अमान की स्टाइलिश तस्वीरें। 

zeenat aman birthday images fashion style
- फोटो : social media

जीनत बाद में मॉडल भी बनीं और उन्होंने साल 1970 में 'मिस एशिया पैसिफिक' का खिताब भी अपने नाम किया। मॉडलिंग के बाद 1971 में फिल्म हलचल में छोटा सा रोल किया और फिल्म हंगामा में सेकेंड लीड किरदार निभाया। 

zeenat aman birthday images fashion style
जीनत अमान और देव आनंद - फोटो : instagram

67 वर्षीय जीनत अमान अपने रेट्रो लुक और हिप्पी ट्रेंड के लिए 70 और 80 के दशक में काफी मशहूर थीं। बड़ी लाल बिंदी, विंग आईलाइनर, बड़े और कलरफुल शेड्स, नारंगी कुर्ता और गले में रुद्राक्ष की माला जो जीनत अमान के फैशन का बहुत बड़ा हिस्सा बन गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
zeenat aman birthday images fashion style
- फोटो : instagram
फिल्म सत्यम शिवम सुंदरम में रूपा की उनकी समीक्षकों द्वारा प्रशंसित भूमिका में अभिनेत्री ने कॉटन साड़ियों में स्क्रीन पर शानदार उपस्थिति दर्ज की थी। उस वक्त कॉटन साड़ी भी ग्लैमरस हो गई।
विज्ञापन
zeenat aman birthday images fashion style
- फोटो : instagram
फ्लेयर्ड हाई वेस्ट पैंट और ड्रेसिंग की हिप्पी शैली को जीनत ने उस समय के दौरान लोकप्रिय बनाया गया था। उस समय रेट्रो लुक बहुत लोकप्रिय था और जीनत फैशन और ट्रेंड की अपनी समझ के साथ इसे और अधिक ऊंचाइयों तक ले गई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed