{"_id":"683eaa94af6b9698c308c5d2","slug":"tips-to-buy-trendy-power-sunglasses-for-eyes-2025-06-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sunglasses Fashion: आजकल चलन में हैं पावर वाले सनग्लासेस, पहनकर आप भी बिखेरें जलवा","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Sunglasses Fashion: आजकल चलन में हैं पावर वाले सनग्लासेस, पहनकर आप भी बिखेरें जलवा
Tue, 03 Jun 2025 01:28 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Tue, 03 Jun 2025 01:28 PM IST
सार
Sunglasses Fashion: सनग्लासेस सिर्फ फैशन नहीं, सुरक्षा का साधन भी हैं, जिनमें अब सन प्रोटेक्शन के साथ ही पावर लेंस भी जुड़ गए हैं, यानी अब ये यूवी प्रोटेक्शन, एंटी-ग्लेयर और फोटोक्रोमिक लेंस टेक्नोलॉजी के साथ उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
आजकल चलन में हैं पावर वाले सनग्लासेस
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
मेखला गुप्ता
आज के समय में आंखों पर पहले से कहीं अधिक दबाव है। ऐसे में नजर के चश्मे, हमारी जरूरत बन गए हैं। लेकिन जब आप नजर के चश्मे पहनकर तेज धूप में निकलती हैं तो आंखें चौंधिया जाती हैं। वहीं अगर आपकी नजर कमजोर है तो आप सनग्लासेस भी नहीं पहन सकतीं, क्योंकि आप पहने से चश्मा पहनती हैं। मगर ऐसा बिल्कुल नहीं है। इस समय पावर वाले सनग्लासेस ट्रेंड में हैं, जिनसे कूल और स्टाइलिश दिखना आसान हो गया है।
पावर के सनग्लासेस
सनग्लासेस सिर्फ फैशन नहीं, सुरक्षा का साधन भी हैं, जिनमें अब सन प्रोटेक्शन के साथ ही पावर लेंस भी जुड़ गए हैं, यानी अब ये यूवी प्रोटेक्शन, एंटी-ग्लेयर और फोटोक्रोमिक लेंस टेक्नोलॉजी के साथ उपलब्ध हैं। इससे आंखों को तेज धूप, हानिकारक अल्ट्रावायलेट किरणों और रिफ्लेक्टेड लाइट से बचाव मिलता है। फोटोक्रोमिक लेंस धूप के संपर्क में आते ही अपने आप गहरे और छांव में नॉर्मल हो जाते हैं, जिससे दिन भर आंखों को आराम और स्पष्ट दृष्टि मिलती है। यह तकनीक दृष्टि और सुरक्षा का बेहतरीन संयोजन पेश कर रही है।
फैशन भी, जरूरत भी
मौजूदा जरूरतों और फैशन को ध्यान में रखते हुए कई ब्रांड्स अब पावर वाले ट्रेंडी सनग्लासेस का कलेक्शन पेश कर रहे हैं। इनमें सबसे लोकप्रिय हैं- मैग्नेटिक अटैचमेंट ग्लासेस, जिन्हें जरूरत के अनुसार आसानी से लगाया और हटाया जा सकता है। इसके अलावा ट्रांजिशन ग्लासेस भी बहुत पसंद किए जा रहे हैं। ये स्मार्ट ग्लासेस आपको सुविधा, स्टाइल और सेहत, तीनों का बेहतरीन कॉम्बिनेशन प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
आंखें भी सुरक्षित
धूप में निकलते समय आंखों पर यूवी किरणों का बुरा असर पड़ता है। ये किरणें कंजंक्टिवाइटिस, मोतियाबिंद, रेटिना डैमेज जैसी समस्याओं का कारण बन सकती हैं। पावर वाले सनग्लासेस यदि यूवी 400 या पोलराइज्ड लेंस के साथ आते हैं तो ये आंखों को सुरक्षित रखते हैं। इस समय पावर लेंस ब्लू लाइट फिल्टर के साथ भी आ रहे हैं, जो कंप्यूटर और मोबाइल स्क्रीन की हानिकारक किरणों से बचाते हैं। असल में, सही पावर वाले चश्मे पहनने से आंखों को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती, आपको सिर दर्द नहीं होता और दृष्टि में भी सुधार होता है।
चयन करते वक्त
पावर वाले चश्मों में सनग्लासेस का उपयोग आंखों की सेहत के लिए लाभकारी हो सकता है, बशर्ते वे सही तरीके से चुने जाएं और उनमें अच्छी गुणवत्ता वाले लेंस का उपयोग किया गया हो। सिर्फ फैशन के लिए सस्ते और बिना आंखों की जांच कर पहने गए सनग्लासेस आपकी दृष्टि को नुकसान पहुंचा सकते हैं। फैशन के नाम पर आंखों से समझौता करना ठीक नहीं है।
आंखों की जांच के बाद ही चुनें
ऑप्टोमेट्रिस्ट, सीताराम शर्मा का कहना है कि पावर के साथ मिलने वाले सनग्लासेस एक अच्छा विकल्प बन चुके हैं। इनका उपयोग आज की जरूरत है। बस इनका उपयोग करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है, जैसे- ऑनलाइन या सस्ते विकल्पों से बचें और हमेशा ऑप्टोमेट्रिस्ट से आंखों की जांच कराकर ही चश्मा बनवाएं। प्रतिष्ठित ब्रांड या अच्छी कंपनी से ही यूवी प्रोटेक्शन और एंटी-ग्लेयर कोटिंग वाला पावर सनग्लासेस लें। साथ ही हर 6-12 महीने में आंखों की जांच करवाएं और यदि पावर बढ़ या घट गई है तो सनग्लासेस को बदलें। वहीं लेंस पर स्क्रैच या दाग-धब्बे होना आपके विजन को प्रभावित कर सकते हैं, इसलिए नियमित साफ-सफाई का ध्यान रखें। इस समय बाजार में सस्ते पावर सनग्लासेस मिल रहे हैं, जो बिना किसी मेडिकल सलाह के खरीदे भी जा रहे हैं। इनमें प्रयुक्त लेंस की गुणवत्ता खराब होती है, जिससे आंखों को नुकसान पहुंच सकता है, इसलिए इन्हें खरीदने की गलती न करें।