{"_id":"9608ff377b4333b7cfdcde4f9a1be0c0","slug":"who-to-care-of-nails-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसे करें अपने सुंदर नाखूनों की देखभाल","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
ऐसे करें अपने सुंदर नाखूनों की देखभाल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 03 Sep 2014 03:33 PM IST
विज्ञापन
साफ और सुंदर नाखून हाथों की खूबसूरती में भी चार चांद लगा देते हैं। आप चाहती हैं कि जिस भी हाथ में आपका हाथ जाए, वो तारीफ किए बिना न रह सके, तो कुछ बातों पर ध्यान जरूर दें...
विज्ञापन
- बारिश में नाखूनों में जल्दी फंगस लगती है। नाखूनों को सूखा रखें, खासतौर पर पैरों के नाखूनों को।
- दिन भर जूते पहनने से भी पैर के नाखूनों में समस्या पैदा हो सकती है। बारिश के दिनों में पैरों को खुला छोड़ने वाले फुटवियर ही इस्तेमाल करें।
- बैक्टीरिया से बचने के लिये पैरों को नमक वाले पानी से धोएं।
- नाखूनों को ज्यादा लंबा रखना भी उनकी खूबसूरती कम कर सकता है। इसलिए उन्हें समय-समय पर ट्रिम करते रहें।
- मैनीक्योर और पैडीक्योर की मदद से भी नाखूनों की सेहत और सुदंरता को बनाए रखा जा सकता है।