फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर आप भी सर्दियों में गर्म पानी का इस तरह करते हैं इस्तेमाल तो हो जाएं सावधान

Sun, 20 Oct 2019 09:55 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Sun, 20 Oct 2019 09:55 AM IST
विज्ञापन
warm shower bad for skin
- फोटो : pixa
सर्दियों के मौसम में हम सभी ठंडे पानी से दूर भागते हैं। हम ज्यादा से ज्यादा काम के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में हम अक्सर गर्म पानी से ही नहाना, चेहरा धोना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि आपको आपकी इस आदत की वजह से कितनी बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है?
warm shower bad for skin
हर कोई चाहता खूबसूरच चेहरा और स्वस्थ त्वचा पाने की ख्वाहिश रखता है। अपनी स्किन का ध्यान रखने के लिए लोग तमाम कोशिश भी करते हैं, लेकिन इस चक्कर में ऐसी चीजें कर जाते हैं जिनसे खूबसूरती पाना तो दूर, चेहरे पर झुर्रियां पड़ने लगती हैं। जब हमें अपनी इस गलती का एहसास होता है, तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। आइए जानते हैं उन बातों के बारे में जिनका नहाते और फेसवॉश करते समय ध्यान रखना चाहिए।
warm shower bad for skin
सबसे पहली बात चेहरे को सिर्फ साफ करना काफी नहीं होता। इसे ठीक तरह से साफ करना भी जरूरी होता है। अगर आप ठीक से फेसवॉश नहीं करेंगे तो आपकी स्किन खराब हो जाएगी और समय से पहले आपके फेस पर बुढ़ापा नजर आने लगता है। ठंड से बचने के लिए आप फेसवॉश करने के लिए गर्म पानी का सहारा लेते हैं, पर शायद आप ये नहीं जानते हैं कि ऐसे करने से आपकी त्वचा के जल्दी खराब होने की पूरी संभावना है। आपकी स्किन खराब होगी तो जाहिर सी बात है कि आप उम्र से पहले बूढ़े दिखने लगेंगे। इसलिए अपने चेहरे को हमेशा गुनगुने या ठंडे पानी से ही धोएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
warm shower bad for skin
अगर आप अपने फेस को धोने के लिए साबुन का इस्तेमाल करती हैं तो आपकी स्किन का सख्त होना तय है। इससे आपकी त्वचा की चमक दूर हो जाती है आपका फेस डल पड़ने लगता है। बेहतर है अपनी त्वचा के हिसाब से फेसवॉश लें और उसी से धुलें। सर्दियों में अच्छा रहेगा अगर फेस वॉश करने के बाद थोड़ा सा मॉइश्चराइजर भी लगा लेंगे।
विज्ञापन
warm shower bad for skin
चेहरा धुलने के बाद अगर तौलिए से उसे कस के रगड़ कर पोंछते हैं तो ऐसा करके आप अपनी स्किन को बर्बाद कर रहे हैं। रगड़ने के बजाए हल्के हल्के थपकी देकर पोंछे। हमारी त्वचा बहुत नाजुक होती है, उसे कभी भी रगड़ कर साफ न करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed