फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

होंठ और गालों की रंगत रहेगी बरकरार , घर पर इस तरह बनाएं "टिंट"

Sun, 20 Oct 2019 09:39 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 20 Oct 2019 09:39 AM IST
विज्ञापन
for beautiful lips and cheeks try this tint

मेकअप प्रॉडक्टस का असर हमारी त्वचा पर पड़ता है। कई बार मेकअप  प्रॉडक्टस में पाए जाने वाले टॉक्सिक की वजह से हमारी त्वचा खराब होने लगती है। इसलिए हमें कोशिश करनी चाहिए की हम अपनी त्वचा पर प्राकृतिक चीजों का ही इस्तेमाल करें। गाल और होंठ व्यक्ति की शोभा बढ़ाते हैं , इसलिए इनकी रंगत बरकरार रखने की जरूरत होती है। आप भी अपने होंठ और गालों की रंगत बनाएं रखना चाहती है तो घर पर ही इस तरह टिंट बना सकती हैं। 

for beautiful lips and cheeks try this tint
- फोटो : social media
टिंट बनाने की सामग्री
2 चम्मच चुकंदर पाउडर 
2 चम्मच बादाम का तेल 
नेल पॉलिश की शीशी 
for beautiful lips and cheeks try this tint
- फोटो : social media
टिंट बनाने का तरीक़ा

आप अपने नेल  पॉलिश की शीशी को एसिटोन और रूई की मदद से साफ कर लें। अब आप चुकंदर और बादाम के तेल को मिला लें। अब इसे एकसार होने तक मिलाते रहें। अब जब यह अच्छे से मिक्स हो जाए तब इसे नेल पॉलिश की शीशी में डाल दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
for beautiful lips and cheeks try this tint
टिंट का कैसे करें इस्तेमाल

आप इस मिश्रण की एक बूंद को अपने गाल और होंठो पर ब्रश या उंगली की मदद से अच्छी तरह लगा लें। इसे लगाते ही आप पाएंगी कि आपके गाल और होंठ दोनों की रंगत निखरने लगी है। क्योंकि चुंकदर एक प्राकृतिक फल है और बादाम मेवे में सबसे ज्यादा उत्तम माना जाता है। चुंकदर और बादाम दोनों में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं , जिसका इस्तेमाल कर हम अपने होंठ और गालों की रंगत बड़ा सकते हैं। इसलिए अब अपने मेकअप बॉक्स में चुकंदर और बादाम से बना यह टिंट जरूर रखें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed