फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   Skincare Home Remedies How to Make Face Pack At Home And Store For Days

Homemade Face Pack: एक बार बनाएं और पूरे हफ्ते लगाएं, ये फेस पैक देगा जादुई ग्लो

Sat, 23 Aug 2025 10:33 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 23 Aug 2025 10:33 AM IST
सार

How to Make Face Pack At Home And Store For Days: इस लेख में बताया जा रहा है एक ऐसा होममेड फेस पैक, जिसे आप एक बार बनाकर पांत से सात दिन तक फ्रिज में स्टोर कर सकती हैं और हर दिन इस्तेमाल कर सकती हैं।

विज्ञापन
Skincare Home Remedies How to Make Face Pack At Home And Store For Days
घर बना ये फेसपैक बनाकर कर सकते हैं स्टोर - फोटो : Adobe stock

विस्तार

How to Make Face Pack At Home And Store For Days: चेहरे की देखभाल के लिए फेस पैक एक अहम हिस्सा होता है। बाजार में मिलने वाले महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स के मुकाबले घर पर बना फेस पैक न केवल ज्यादा असरदार होता है बल्कि रसायनों से भी मुक्त होता है। लेकिन सबसे बड़ी समस्या यह होती है कि घर पर बने फेस पैक को बार-बार बनाना पड़ता है। यह झंझटी और समय देने वाला काम बन जाता है। अगर आप भी चाहती हैं कि आपकी स्किन केयर रूटीन आसान हो जाए तो एक ऐसा फेसपैक भी है, जिसे आप बनाकर स्टोर कर सकती हैं और जब मन हो निकालकर लगा सकती हैं। इस लेख में बताया जा रहा है एक ऐसा होममेड फेस पैक, जिसे आप एक बार बनाकर पांत से सात दिन तक फ्रिज में स्टोर कर सकती हैं और हर दिन इस्तेमाल कर सकती हैं।

विज्ञापन



How To Use Potato On Skin: बिना ब्यूटी प्रोडक्ट्स के पाए बेदाग गोरी त्वचा, बस ऐसे करें आलू का इस्तेमाल
विज्ञापन



घर पर बनाएं स्टोर किए जाने योग्य फेस पैक


फेस पैक की सामग्री


मुल्तानी मिट्टी 3 टेबल स्पून, गुलाब जल 4 टेबल स्पून, एलोवेरा जेल 2 टेबल स्पून, हल्दी 1/4 टीस्पून, शहद 1 टेबल स्पून, टी ट्री आॅयल 



फेसपैक बनाने की विधि

  • एक साफ कटोरे में मुल्तानी मिट्टी लें।
  • उसमें गुलाब जल मिलाकर अच्छे से फेंट लें।
  • अब इसमें एलोवेरा जेल, हल्दी और शहद मिलाएं।
  • अंत में टी ट्री ऑयल डालें और सबको अच्छी तरह मिक्स करें। टी ट्री आॅयल वैक्लपिक है।
  • मिश्रण तैयार हो जाए तो एक एयरटाइट ग्लास जार में भर लें और फ्रिज में स्टोर करें।



स्टोरेज का तरीका

इसे फ्रिज में 7 दिन तक स्टोर किया जा सकता है। उपयोग करते समय केवल उतनी ही मात्रा निकालें जितनी चाहिए, गंदे हाथ या चम्मच न डालें।


कैसे करें उपयोग

चेहरे को माइल्ड फेसवॉश से धो लें। एक ब्रश या उंगलियों की मदद से फेस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 10-15 मिनट सूखने दें। गुनगुने पानी से चेहरा धो लें और मॉइश्चराइजर लगाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन



फेस पैक के फायदे

  • यह ऑयल कंट्रोल करता है। मुल्तानी मिट्टी चेहरे का अतिरिक्त तेल सोखती है।
  • इसमें मौजूद एलोवेरा बैक्टीरिया से लड़ता है और एक्ने से राहत देता है। 
  • शहद और हल्दी स्किन को नमी और निखार देते हैं। इससे स्किन ग्लोइंग बनती है।
  • गुलाब जल और एलोवेरा त्वचा को ठंडक पहुंचाते हैं। इसे लगाने ने स्किन की रेडनेस और सूजन कम होती है। 
  • साथ ही लंबे समय तक उपयोग कर सकते हैं।एक बार बनाकर हफ्ते भर तक बिना झंझट के इस्तेमाल कर पाएंगे।


ध्यान रखने योग्य बातें

इस फेस पैक को फ्रिज में रखने के बावजूद 7 दिन से ज्यादा न रखें। अगर किसी सामग्री से एलर्जी है, तो इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट करें। रोजाना न सही तो फेसपैक को हफ्ते में दो से तीन बार जरूर लगाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed