फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   How to grow thick and long eyelashes naturally at home Follow these easy tips in Hindi

Long Eyelashes: घनी और खूबसूरत पलकों के लिए अपनाएं ये प्राकृतिक तरीके

Thu, 01 May 2025 11:28 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 01 May 2025 11:28 AM IST
सार

प्राकृतिक रूप से आईलैशेस को घना और लंबा बनाया जा सकता है। घरेलू नुस्खों को अपनाकर कुछ हफ्तों में आपको फर्क देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं पलकों को नेचुरल तरीके से खूबसूरत बनाने के लिए घरेलू नुस्खों के बारे में।

विज्ञापन
How to grow thick and long eyelashes naturally at home Follow these easy tips in Hindi
पलके घनी और लंबी बनाने के घरेलू नुस्खे - फोटो : instagram

विस्तार

 

विज्ञापन

Long Eyelashes: घनी, लंबी और खूबसूरत पलकें चेहरे की खूबसूरती और आंखों को अधिक आकर्षक बना देती हैं। इसके लिए लड़कियां नकली आईलैशेस का उपयोग करती हैं।  बाजार में केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स भी मौजूद हैं जो पलकों को घनी व लंबी दिखाने में काम आते हैं। हालांकि प्राकृतिक रूप से आईलैशेस को घना और लंबा बनाया जा सकता है। इससे पलक मजबूत भी होती हैं और न ही प्राकृतिक घरेलू नुस्खों के कोई साइड इफेक्ट्स भी नहीं होते हैं। इन घरेलू नुस्खों को अपनाकर कुछ हफ्तों में आपको फर्क देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं पलकों को नेचुरल तरीके से खूबसूरत बनाने के लिए घरेलू नुस्खों के बारे में।


नारियल तेल 

रात को सोने से पहले एक साफ कॉटन बड या उंगली की मदद से हल्का गर्म नारियल तेल पलकों की जड़ों में लगाएं। नारियल तेल में फैटी एसिड और विटामिन E होते हैं जो पलकों को पोषण देकर उन्हें घना और मजबूत बनाते हैं।

विज्ञापन


एलोवेरा जेल 

ताजा एलोवेरा जेल निकालकर पलकों की जड़ों में हल्के हाथों से लगाएं और रात भर छोड़ दें। एलोवेरा में विटामिन A, C और E होते हैं जो पलकों को मॉइस्चराइज कर उन्हें लंबा और घना बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



Chikankari Kurtas: इन अभिनेत्रियों के चिकनकारी कुर्ते हैं गर्मियों के लिए बिल्कुल परफेक्ट


ग्रीन टी 

ग्रीन टी को ठंडा कर कॉटन बॉल की मदद से पलकों पर लगाएं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बालों की ग्रोथ को तेज करते हैं और पलकों को मजबूत बनाते हैं।

अरंडी का तेल 

कॉटन बड या साफ मस्कारा ब्रश से हल्का अरंडी का तेल पलकों पर लगाएं। इसमें मौजूद रिसिनोलिक एसिड बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है और झड़ने से रोकता है।

विटामिन E कैप्सूल

विटामिन E कैप्सूल को तोड़कर उसमें मौजूद तेल को उंगली से पलकों पर लगाएं। विटामिन E पोषण देकर पलकों की टूट-फूट रोकता है और उनको घना बनाता है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed