फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   Hair Straightening At Home this natural hair wash will make your hair straight and soft in weeks

Hair Straightening At Home: स्ट्रेटनर को कहें बाय, इस नेचुरल हेयर वॉश से हफ्तों में बाल बनेंगे सीधे और मुलायम

Wed, 12 Mar 2025 02:36 PM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 12 Mar 2025 02:36 PM IST
सार

Permanent Hair straightening: हफ्ते में सिर्फ एक बार एक खास तरह के पानी से बाल धोने से आपके बाल बिना किसी हीट टूल के नेचुरली स्ट्रेट, स्मूद और शाइनी बन सकते हैं।

विज्ञापन
Hair Straightening At Home this natural hair wash will make your hair straight and soft in weeks
हफ्ते में सिर्फ एक बार इस खास वॉश से - फोटो : Adobe stock

विस्तार

क्या आप बार-बार हेयर प्रेसिंग और स्ट्रेटनिंग से थक चुकी हैं? अगर हां, तो अब इसका नेचुरल समाधान आपके हाथों में है। हफ्ते में सिर्फ एक बार एक खास तरह के पानी से बाल धोने से आपके बाल बिना किसी हीट टूल के नेचुरली स्ट्रेट, स्मूद और शाइनी बन सकते हैं। इस खास हेयर वॉश में कुछ नेचुरल इंग्रेडिएंट्स का जादू है, जो बालों को अंदर से पोषण देकर फ्रीज को कम करते हैं और बालों को खूबसूरत स्ट्रेट लुक देते हैं। आइए जानते हैं इस जादुई हेयर वॉश को बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका:

विज्ञापन


 नेचुरल हेयर वॉश से पाएं स्ट्रेट बाल – बनाने का आसान तरीका

  •  आवश्यक सामग्री:
  • 1 कप चावल
  •  2 गिलास पानी
  •  1 चम्मच एलोवेरा जेल
  •  1 चम्मच शहद
  •  5-6 बूंदें नारियल तेल या जैतून का तेल


 बनाने की विधि:
 चावल को भिगोएं 

  • 1 कप चावल को 4-5 घंटे के लिए पानी में भिगो दें ताकि इसका सारा पोषण पानी में आ जाए।


 पानी छान लें 
अब चावल को छानकर उसका पानी अलग कर लें। इसे अच्छे से छानें ताकि पानी में कोई चावल के टुकड़े न रहें।

 इंग्रेडिएंट्स मिलाएं 
इस चावल के पानी में एलोवेरा जेल, शहद और नारियल तेल मिलाएं। ये तीनों चीजें बालों को गहराई से पोषण देंगी और स्मूद बनाएंगी।

अच्छे से मिक्स करें 
जब सब चीजें अच्छे से मिक्स हो जाएं तो इस मिश्रण को एक बोतल में भर लें। इसे फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं ताकि यह फ्रेश बना रहे।

 कैसे करें इस्तेमाल:

  • बालों को हल्का गीला करें।
  • इस पानी से स्कैल्प पर हल्के हाथों से मसाज करें।
  • इसे 10-15 मिनट के लिए बालों में लगा रहने दें।
  • इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से बालों को धो लें।
  • हफ्ते में सिर्फ एक बार इसका इस्तेमाल करें।


 इसके फायदे:

  • बाल नेचुरली स्ट्रेट होंगे – बिना किसी हीट टूल के बाल स्मूद और स्ट्रेट दिखेंगे।
  •  शाइनी और सिल्की लुक – बालों में नेचुरल शाइन और सॉफ्टनेस आएगी।
  • हेयर फॉल होगा कम – बालों की जड़ें मजबूत होंगी और बाल टूटेंगे नहीं।
  • फ्रीज से छुटकारा – बालों का रूखापन और फ्रीज खत्म होगा।
  •  बालों की ग्रोथ में मदद – चावल के पानी में मौजूद अमीनो एसिड बालों की ग्रोथ को तेज करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed