फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Will Manika Vishwakarma win the Miss Universe 2025 crown? Read the full truth in this investigation.

Fact Check: झूठा है मनिका विश्वकर्मा का मिस यूनिवर्स 2025 का ताज जीतने का दावा, पड़ताल में पढ़ें सच

Fri, 24 Oct 2025 04:52 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Fri, 24 Oct 2025 04:52 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि मनिका विश्वकर्मा मिस यूनिवर्स का खिताब जीती हैं। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। 

विज्ञापन
Will Manika Vishwakarma win the Miss Universe 2025 crown? Read the full truth in this investigation.
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन होता नजर आ रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि राजस्थान की मनिका विश्वकर्मा मिस यूनिवर्स बन गई हैं। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वीडियो में नजर आ रही महिला हरनाज संधू हैं, वह 2021 में मिस यूनिवर्स बनी थीं। वहीं, मनिका विश्वकर्मा मिस यूनिवर्स इंडिया चुनी गई हैं। 

विज्ञापन

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि मनिका विश्वकर्मा मिस यूनिवर्स चुनी गई हैं। 

सदानंद यादव (@Sadanand1999) नाम के एक्स यूजर ने लिखा “राजस्थान की मणिका विश्वकर्मा मिस यूनिवर्स 2025 चुनी गई। बहुत-बहुत शुभकामनाएं।“ पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां  देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें मिस यूनिवर्स के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो देखन को मिला। यह वीडियो 13 दिसंबर 2021 को प्रकाशित किया गया है। वीडियो में बताया गया है कि वीडियो में नजर आ रही तीन महिलाओं में एक भारत की हरनाज कौर संधू,  वहीं, पैराग्वे की नादिया फरेरा और दक्षिण अफ्रीका की लालेला मसवाने हैं।

 

इसके बाद हमें इसी चैनल पर एक अन्य वीडियो मिला। यह वीडियो भी 13 दिसंंबर 2021 को साझा किया गया है। वीडियो में मिस यूनिवर्स की खिताब जीतती भारत की हरनाज सिंधू नजर आ रही हैं। 

 

आगे की पड़ताल के लिए अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। इस दौरान हमें एक रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 19 अगस्त 2025 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है “मनिका विश्वकर्मा का सपना सच हो गया। वह मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 बन चुकी हैं। इस साल के आखिर में वह थाईलैंड में होने वाले 74वें मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस ब्यूटी पेजेंट ने मनिका विश्वकर्मा का जीवन बदल दिया, उन्हें अधिक आत्मविश्वासी बना दिया है।“


इसके बाद हमने मिस यूनिवर्स 2025 की आधिकारिक वेबसाइट पर मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता की तारीखें सर्च कीं। यहां हमें पता चला कि इस वर्ष मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता आयोजन थाइलैंड में होना है। इसकी शुरुआत 2 नवंबर से होगी। मिस यूनिवर्स का फैसला 21 नवबंर को होगा। 

 

पड़ताल का नतीजा

हमने अपनी पड़ताल में पाया कि मनिक विश्वकर्मा अभी मिस यूनिवर्स का खिताब नहीं जीती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed