Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check: Claims circulating name Saurabh Tomar wounded presidential bodyguard from Baghpat are misleading

फैक्ट चेक: राष्ट्रपति के घायल अंगरक्षक सौरभ तोमर के नाम से वारयल की जा रही गलत तस्वीर, पढ़ें पड़ताल

Tue, 17 Nov 2026 01:24 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला, नई दिल्ली
फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Tue, 17 Nov 2026 01:24 PM IST
सार

फैक्ट चेक: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह राष्ट्रपति के अंगरक्षक सौरभ हैं, जिनके सिर में गोली लग गई है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। 

विज्ञापन
Fact Check: Claims circulating name Saurabh Tomar wounded presidential bodyguard from Baghpat are misleading
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बागपत स्थित गोपालपुर खड़ाना गांव में रविवार रात दिवाली पर्व पर पटाखे चलाने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी ने राष्ट्रपति के अंगरक्षक सौरभ तोमर के सिर में गोली मार दी। इसके बाद उनके भाई विनीत की पिटाई कर उन्हें घायल कर दिया। घायल सौरभ का मेरठ के निजी अस्पताल में ऑपरेशन कर चिकित्सक ने सिर में फंसी गोली निकाली। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर में एक शख्स राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ नजर आ रहा है। तस्वीर को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि तस्वीर में नजर आ रहा शख्स राष्ट्रपति के अंगरक्षक सौरभ हैं। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल तस्वीर में नजर आ रहे शख्स सौरभ तोमर नहीं बल्कि सौरभ एस नायर हैं जो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का एडीसी  हैं। 

विज्ञापन

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि राष्ट्रपति के साथ नजर आ रहे शख्स सौरभ हैं जिन्हें गोली लगी है। 

यूपी टाइम्स न्यूज के फेसबुक यूजर ने लिखा, ‘पटाखे जलाने को लेकर विवाद, राष्ट्रपति के अंगरक्षक सौरभ को सिर में मारी गोली बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में दीपावली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस दौरान राष्ट्रपति भवन में तैनात अंगरक्षक सौरभ तोमर को सिर में गोली मार दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक, बागपत के गोपालपुर खड़ाना गांव निवासी 26 वर्षीय सौरभ तोमर राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति के अंगरक्षक के रूप में तैनात हैं। वह दीपावली मनाने के लिए दो दिन की छुट्टी लेकर अपने गांव आए थे। रविवार रात वह अपने भाइयों के साथ घर के बाहर पटाखे जला रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान पड़ोसी धीरज और मोनू उर्फ प्रवीण ने पटाखे जलाने पर आपत्ति जताई। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। आरोप है कि विवाद के दौरान धीरज ने देसी तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली दीवार से टकराने के बाद सौरभ के सिर में जा लगी। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। बाद में मेरठ के निजी अस्पताल में ऑपरेशन कर उनके सिर में फंसी गोली निकाल दी गई। सौरभ को ICU में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सौरभ के पिता जनकराज की शिकायत पर धीरज और मोनू उर्फ प्रवीण के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। फिलहाल दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है।

बताया जा रहा है कि सौरभ की वर्ष 2021 में राष्ट्रपति अंगरक्षक दल में भर्ती हुई थी। उनकी शादी करीब दो साल पहले हुई थी और उनका नौ महीने का एक बच्चा भी है। सवाल यह है कि पटाखे जलाने जैसे मामूली विवाद में आखिर कोई किसी की जान लेने पर कैसे उतारू हो सकता है?’ पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

 

इसी तरह के अन्य पोस्ट के लिंक आप यहां और  यहां देख सकते हैं। वहीं, आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट पर वायरल पोस्ट देखने को मिला। यह पोस्ट 1 फरवरी 2025 को साझा की गई है। हालांकि यहां हमें अधिकारी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। 

 

आगे की पड़ताल में हमें बागपत पुलिस की एक पोस्ट मिली। यह पोस्ट 11 नवंबर 2026 को साझा की गई है। इसके साथ ही यहां वायरल दावे को गलत बताया गया है। यहां लिखा है कि सोशल मीडिया पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ एक व्यक्ति की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे बागपत में हुए विवाद के दौरान गोली लगने से घायल हुए सौरभ तोमर की तस्वीर बताकर पोस्ट किया जा रहा है। बागपत पुलिस द्वारा किए गए फैक्ट चेक में यह दावा भ्रामक पाया गया है।

वायरल तस्वीर नवंबर 2025 की है, जिसमें माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के साथ दिखाई दे रहे व्यक्ति सौरभ एस. नायर हैं, जो राष्ट्रपति के ADC (Aide-de-Camp) हैं तथा स्वस्थ हैं। यह तस्वीर बागपत की घटना में घायल सौरभ तोमर की नहीं है। 

 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed