Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check Video of accused Gujarat murder case being paraded around is being shared with the false claim

फैक्ट चेक: गुजरात में हत्या के आरोपियों को घुमाने के वीडियो को मुंबई का बताकर किया जा रहा शेयर

Wed, 25 Nov 2026 01:17 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला, नई दिल्ली
फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Wed, 25 Nov 2026 01:17 PM IST
सार

फैक्ट चेक: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि जा रहा है कि वीडियो में मुंबई में कपल पर हमला करने वाले आरोपियों का जूलूस निकला जा रहा है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। 

विज्ञापन
Fact Check Video of accused Gujarat murder case being paraded around is being shared with the false claim
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिस कुछ लोगों को गिरफ्तार कर जूलूस निकाल रही है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि हाल ही में मुंबई में एक कपल पर कुछ लोगों ने हमला किया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका जूलूस निकाला। वीडियो उसी जूलूस का है। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो गुजरात का है। इसे मुंबई की घटना से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। 

विज्ञापन

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि मुंबई में कपल पर हमला करने वालें आरोपियों को गिरफ्तार किया गाया है। 

आशुतोष राय नाम के फेसबुक यूजर ने लिखा, ‘मुम्बई में एक कपल के साथ मारपीट करने वाले बदमाशों की निकली रैली, मुम्बई पुलिस का दिल से शुक्रिया ऐसे ही हर अपराधियों के साथ होना चाहिए तुरंत एक्शन’। पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस दावे से संबंधित अन्य पोस्ट को आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें गुजरात लाइव नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यहां बताया गया है कि खतोदरा पुलिस ने 18 वर्षीय संतोष मोरे (सनी) की बेरहमी से की गई हत्या के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें शाहिद शेख, जावेद उर्फ नवाब शेख और शाकिब मनियार शामिल हैं।
दीवाली की रात भातार में सनी बच्चों के साथ पटाखे फोड़ रहा था। इसी दौरान पटाखों को लेकर हुए विवाद और पुरानी रंजिश के चलते, कुछ लोगों ने पीछे से उस पर चाकू और डंडों से हमला कर दिया। उसके सीने पर चाकू के पांच वार लगे और बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई। अब, पुलिस ने सभी आरोपियों को हाथ बांधकर और उनके कान पकड़वाकर सड़क पर परेड कराई।

 

इसके बाद हमें सूरत टुडे के इंस्टाग्राम अकाउंट पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यहां भी बताया गया है कि सूरत शहर के आजाद नगर, भाटार में प्रसिद्ध संतोष मोरे (सनी) हत्याकांड मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर अपराध के दृश्य को फिर से दोहराया (क्राइम रिकंस्ट्रक्शन किया)। इस दौरान एसीपी एन.पी. गोहिल और खटोदरा पुलिस स्टेशन के पीआई एन.वी. भरवाड़ मौजूद रहे।

 

आगे की पड़ताल में हमें सूरत गुजरात पुलिस के एक्स हेंडल पर वायरल वीडियो से संबंधित क्लिप देखने को मिला। यह वीडियो 12 नवंबर 2026 को साझा किया गया है। इसके साथ ही यहां बताया गया है कि खतोदरा पुलिस ने खतोदरा थाना क्षेत्र के आजाद नगर में एक युवक की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें कानून का सबक सिखाया है।

 



पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को गुजरात का पाया है। इस वीडियो का मुंबई से कोई संबंध नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed