फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check: A year-old video of an SIR rally is being shared as recent.

फैक्ट चेक: एक साल पुराना वीडियो एक नवंबर 2026 को हुई एसआईआर रैली का बताकर किया जा रहा शेयर

Tue, 03 Nov 2026 01:53 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला, नई दिल्ली
फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Tue, 03 Nov 2026 01:53 PM IST
सार

फैक्ट चेक: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो विपक्ष की महारैली का है। जहां बहुत से लोग जुटे हैं। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है।

विज्ञापन
Fact Check: A year-old video of an SIR rally is being shared as recent.
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में लोगों की भीड़ नजर आ रही है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह दृश्य 1 नवंबर 2026 को हुई विपक्ष की महारैली का है। जहां बहुत से लोग जुटे हैं।

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो एक साल पुराना है। जिसे हालिया बताकर शेयर किया जा रहा है। 

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह विपक्ष की महारैली का है। 

आरिश अनवर (@ArishAnwarINC) नाम के एक्स यूजर ने लिखा, ‘अभी तो घड़ी में 12 भी नहीं बजे हैं, आधा दिन भी नहीं गुज़रा है और देश के लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के संकल्प के साथ दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में जनसैलाब उमड़ पड़ा है। आवाज बुलंद है, इरादे मजबूत हैं। लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लेकर पूरा देश मैदान में है।’ पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन

 

इसी तरह के अन्य पोस्ट के लिंक आप यहां और  यहां देख सकते हैं। वहीं, आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के अधिकारी फेसबुक अकाउंट पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 14 दिसंबर 2025 को साझा किया गया है। इसके साथ ही यहां बताया गया है कि वोट चोरी के खिलाफ जनसैलाब वोट चोर, गद्दी छोड़ महारैली रामलीला मैदान, नई दिल्ली। 

 

 

आगे की पड़ताल में कांग्रेस मणिपुर के फेसबुक अकाउंट पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 14 दिसंबर को साझा किया गया है। इसके साथ ही यहां बताया गया है कि वोट चोर गद्दी छोड़! मेगा रैली | रामलीला मैदान, नई दिल्ली। कीशम मेघचंद्र सिंह अध्यक्ष, मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी। 

 

इसके बाद हमने अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। इस दौरान हमें कई रिपोर्ट्स मिलीं। ये रिपोर्ट्स 14 दिसंबर 2025 को प्रकाशित की गईं हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि एसआईआर के मुद्दे पर आज कांग्रेस दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल प्रदर्शन कर रही है, जिसमें लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मौजूद हैं। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि उनके (भाजपा) पास सत्ता है, वे वोट चोरी करते हैं, चुनाव के समय वे 10 हजार रुपये देते हैं। उनके चुनाव आयुक्त हैं ज्ञानेश कुमार, डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी। तीनों भाजपा सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इनके लिए कानून बदला, नया कानून लेकर आए और कहा कि चुनाव आयुक्त कुछ भी करे उन पर एक्शन नहीं लिया जा सकता, उन पर कार्रवाई नहीं हो सकती। हम इस कानून को बदलेंगे और आपके खिलाफ एक्शन लेंगे क्योंकि हम सच्चाई की लड़ाई लड़ रहे हैं और आप असत्य के साथ खड़े हो।

 

पड़ताल का नतीजा

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को एक साल पुराना है। इस वीडियो का मौजूदा समय से कोई संबंध नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed