फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Video of SP leader being beaten up 4 years ago shared linking it to Rana Sanga controversy

Fact Check: चार साल पहले सपा नेता की पिटाई का वीडियो राणा सांगा विवाद से जोड़कर किया जा शेयर, पढ़ें पड़ताल

Wed, 02 Apr 2025 05:14 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Wed, 02 Apr 2025 05:14 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर हो रहा है। इस वीडियो में लोगों की भीड़ एक व्यक्ति को पीट रही है। दावा किया जा रहा है कि यह घटना हाल ही के राणा सांगा विवाद से जुड़ी हुई है। 

विज्ञापन
Video of SP leader being beaten up 4 years ago shared linking it to Rana Sanga controversy
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें कुछ लोग एक शख्स की पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


क्या है दावा 
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि यह घटना राणा सांगा के सम्मान में विश्व हिंदू परिषद द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई, जहां समाजवादी पार्टी के एक नेता ने गुंडई  शुरू कर दी, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने सपा नेता की पिटाई कर दी।

चंदन शर्मा (@ChandanSharmaG) नाम के एक एक्स हैंडल से लिखा गया “राणा सांगा जी के सम्मान में सपा वाले कूट दिए गए भरे मैदान में विश्वहिन्दू परिषद के लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। तभी महेंद्र यादव गुंडई करने लगा इसके बाद महेंद्र यादव की लाइव सुताई कर दी गई। जय भवानी (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


जनार्दन मिश्रा नाम के एक फेसबुक यूजर ने लिखा “राणा सांगा जी के सम्मान में सपा वाले कूट दिए गए भरे मैदान में विश्वहिन्दू परिषद के लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। तभी महेंद्र यादव गुंडई करने लगा इसके बाद महेंद्र यादव की लाइव सुताई कर दी गई।” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)



पड़ताल 
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें यह वीडियो समाजवादी पार्टी के ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट पर 1 फरवरी 2021 को पोस्ट मिला। इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया था “मऊ में पुलिस की मौजूदगी में सत्ता के गुंडों द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में सपा नेता महेंद्र चौहान से मारपीट प्रदेश में चल रहे जंगलराज की देन है, घोर निंदनीय!” 

खबर के बारे में ज्यादा जानने के लिए हमने अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। यहां हमें इस खबर के बारे में पता चला कि घटना 2021 की है। बताया गया कि उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में करणी सेना द्वारा सपा नेता की पिटाई किए जाने के बाद दर्ज हुई रिपोर्ट के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं में आक्रोश दिखाया। कलेक्ट्रेट पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने अपनी मागों का ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंप दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओ ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

पड़ताल का नतीजा 
हमारी पड़ताल में यह साफ है कि घटना 2021 की है जिसे हाल ही में सपा सांसद द्वारा राणा सांगा पर दिए बयान से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed