{"_id":"6a54fc93798fb41f1e0b37a8","slug":"uttar-pradesh-jal-shakti-minister-swatantra-dev-singh-orders-arsenic-flouride-free-piped-water-supply-news-2026-07-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'आर्सेनिक-फ्लोराइड से प्रभावित गांवों में 100% पाइप्ड पानी सप्लाई सुनिश्चित हो', स्वतंत्र देव सिंह का आदेश","category":{"title":"Events Coverage","title_hn":"इवेंट कवरेज","slug":"events-coverage"}}
UP: 'आर्सेनिक-फ्लोराइड से प्रभावित गांवों में 100% पाइप्ड पानी सप्लाई सुनिश्चित हो', स्वतंत्र देव सिंह का आदेश
Mon, 13 Jul 2026 08:26 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
इवेंट्स डेस्क, अमर उजाला
इवेंट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Mon, 13 Jul 2026 08:26 PM IST
सार
जेजेएम, लघु सिंचाई, भूगर्भ जल विभाग की समीक्षा बैठक में जलशक्ति मंत्री ने दिए निर्देश। बैठक में अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव समेत कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद।
विज्ञापन
यूपी में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आर्सेनिक, फ्लोराइड से प्रभावित गांवों में सौ फीसदी नियमति रूप से पाइप्ड वॉटर सप्लाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। सोमवार को जल जीवन मिशन, लघु सिंचाई, भूगर्भ जल विभाग और स्वच्छ गंगा मिशन की समीक्षा बैठक करते हुए जलशक्ति मंत्री ने कहा कि अगर आर्सेनिक, फ्लोराइड से प्रभावित किसी भी गांव में नल से जल न मिलने की शिकायत मिली, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर हाल में तय समयसीमा के भीतर जल जीवन मिशन की सभी परियोजनाओं को पूरा किया जाए। बैठक में नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव, राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के अधिशासी निदेशक जोगिंदर सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
विंध्य, बुंदेलखंड परियोजनाओं का काम लगभग पूरा, नियमित जलापूर्ति पर रखें नजर
समीक्षा बैठक के दौरान जलशक्ति मंत्री ने जल जीवन मिशन योजना के तहत लखनऊ मंडल में हुए कार्यों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि विन्ध्य, बुंदेलखंड में भी सभी परियोजनाओं का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि विन्ध्य, बुंदेलखंड की परियोजनाओं के अंतिम चरण का कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए। जिससे जल्द से जल्द इन परियोजनाओं का लोकार्पण कराया जा सके।

फील्ड में सक्रिय रहें मुख्य अभियंता: मंत्री
मंडलवार समीक्षा के दौरान जलशक्ति मंत्री ने मुख्य अभियंताओं को निर्देश दिए कि वे फील्ड में परियोजनाओं का दौरा करें। कहीं भी जलापूर्ति से संबंधित कोई भी समस्या आती है, तो उसका तुरंत समाधान किया जाए। जलशक्ति मंत्री ने सख्त हिदायत दी कि जो अधिकारी जिलों का नियमित दौरा नहीं करेंगे, उन्हें मुख्यालय से संबद्ध किया जाएगा। साथ ही पाइप डालने के दौरान यदि कही भी सड़क खुदी हुई मिले उसे तत्काल ठीक करने के निर्देश जलशक्ति मंत्री ने दिए।
जल निगम ग्रामीण की पुरानी योजनाओं की धीमी रफ्तार पर मंत्री नाराज
समीक्षा बैठक जलशक्ति मंत्री ने जल जीवन मिशन के कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। मगर जल निगम ग्रामीण की पुरानी योजनाओं की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जाहिर की। जलशक्ति मंत्री ने जल निगम ग्रामीण के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निगम पुरानी योजनाओं को तेजी से पूरा करे। ऐसा न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी जलशक्ति मंत्री ने दिए। मंत्री ने सभी विभागों के अधिकारियों को जल संचयन व स्वच्छ पेयजल आपूर्ति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।