बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

Event-tol-mol-ke-bol-contest-2024

Amar Ujala
तोल मोल के बोल कांटेस्ट नियम और शर्तें
1. यह ऑफर ("ऑफर") अमर उजाला वेब सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ("अमर उजाला") द्वारा प्रदान किया गया है। 2. यह ऑफर अप्रैल 2024 से जून 2024 ("16th अप्रैल 2024 से 16th जून 2024") तक वैध है, जब तक कि अमर उजाला द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के और बिना किसी दायित्व के इसे बढ़ाया या रद्द नहीं किया जाता। ऑफर की अंतिम तिथि के बाद जमा की गई किसी भी प्रविष्टि पर विचार नहीं किया जाएगा। 3. कोई भी व्यक्ति जिसकी आयु 18 (अठारह) वर्ष या उससे अधिक है, वह इस ऑफर ("ग्राहक") में भाग ले सकता है। 4. इस ऑफर में भाग लेकर लाभ उठाने के लिए ग्राहक को निम्न स्टेप फॉलो करने होंगे: (क) अमर उजाला अपने समाचार पत्र में प्रोडक्ट केटेगरी से संबंधित प्रिंट विज्ञापन प्रकाशित करेगा। (ख) अब ग्राहक को www.amazon.in या संबंधित मोबाइल साइट या एप्लिकेशन पर जाना होगा, और प्रोडक्ट पेज से अपनी इच्छा के अनुसार प्रोडक्ट ब्राउज़ करना होगा। (ग) अब ग्राहक को Amazon.in के इस प्रोडक्ट पेज का स्क्रीनशॉट लेना होगा। (घ) इसके बाद ग्राहक को व्हाट्सएप के माध्यम से दिए गए नंबर 9311430032 पर स्क्रीनशॉट भेजना होगा। (ङ) जिस ग्राहक ने एक सटीक स्क्रीनशॉट साझा किया है, उसे एक प्रश्न का सही उत्तर देना होगा और उन्हें इस प्रोडक्ट को ही सेलेक्ट करने के पीछे का कारण बताना होगा। (च) एक बार जब ग्राहक प्रश्न का सटीक उत्तर दे देता है, तो वे अमर उजाला द्वारा आयोजित ड्रॉ में भाग लेने के पात्र होंगे और अमर उजाला द्वारा एक भाग्यशाली विजेता ("विजेता") चुना जाएगा। (छ) सभी ग्राहकों में से 300 विजेता होंगे और प्रत्येक विजेता को व्हाट्सएप नंबर पर स्क्रीनशॉट पोस्ट करने के 10 (दस) दिनों के भीतर सूचित किया जाएगा। 5. ऑफर के तहत प्रत्येक विजेता अमर उजाला द्वारा जारी 1500/- रुपये मूल्य का अमेज़ॅन पे गिफ्ट कार्ड प्राप्त करने का पात्र होगा, जिसे अमेज़ॅन पे बैलेंस के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। अमेज़ॅन पे गिफ्ट कार्ड का उपयोग और रिडेम्प्शन लागू सभी नियमों और शर्तों द्वारा नियंत्रित होता है। 6. इस ऑफर के तहत सभी लाभ अमर उजाला द्वारा प्रदान किया जाएगा, इसमें अमेज़ॅन सेलर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ("अमेज़ॅन") का कोई अधिकार नहीं होगा। इस ऑफर में भाग लेकर, आप स्पष्ट रूप से सहमत हैं कि अमेज़ॅन या उसका कोई भी सहयोगी इस ऑफर के संबंध में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से आपको होने वाले किसी भी नुकसान या क्षति के लिए उत्तरदायी या जिम्मेदार नहीं होगा। इसके साथ ही Amazon.in पर खरीदे गए किसी उत्पाद के उपयोग या डिलीवरी या उसके दुरुपयोग या फिर अमर उजाला द्वारा लाभ की डिलीवरी या गैर-डिलीवरी आदि के प्रति भी अमेज़ॅन सेलर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड जिम्मेदार नहीं होगा। 7. इस ऑफर में ग्राहकों की भागीदारी ऑफर की सभी शर्तों की स्वीकृति और प्रचार गतिविधियों के लिए विजेताओं के नाम प्रचारित करने के लिए अमर उजाला को स्पष्ट अनुमति देती है। 8. अमर उजाला के पास किसी भी समय, बिना किसी पूर्व सूचना के और बिना कोई कारण बताए, इनमें से किसी भी या सभी ऑफ़र शर्तों को जोड़ने/बदलने/संशोधित करने/परिवर्तन करने या इस ऑफर को पूर्णतः या आंशिक रूप से किसी अन्य द्वारा बदलने का अधिकार सुरक्षित है। फिर चाहे वो ऑफर, इस ऑफर के समान हो या नहीं। 9. यदि यह पाया जाता है कि किसी भी ग्राहक द्वारा कोई धोखाधड़ी गतिविधि या इन ऑफर शर्तों का उल्लंघन किया गया है, तो अमर उजाला किसी भी ग्राहक को ऑफर के तहत सेवाओं का लाभ उठाने से अयोग्य घोषित करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। 10. न तो अमेज़ॅन और न ही उसका कोई सहयोगी इस ऑफर के संबंध में किसी भी प्रकार की कोई निहित वारंटी देता है (अर्थात इस ऑफर के लिए निर्धारित लिमिटेशन और अन्य सभी नियम आदि से अमेज़न का कोई सरोकार नहीं है )। ग्राहक इसके द्वारा अमेज़ॅन और उसके सहयोगियों को ऊपर उल्लिखित किसी भी प्रकार के दायित्व से मुक्त करता है। 11. ये ऑफर शर्तें भारत के कानूनों द्वारा शासित हैं और नई दिल्ली की अदालतों के पास इस ऑफर के संबंध में किसी भी विवाद पर विशेष क्षेत्राधिकार होगा।
© 2023-24 Amar Ujala Limited
एप में पढ़ें

Followed