फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Yo Yo Honey Singh Famous Trailer Out: documentary premieres on Netflix know about date and all details

Yo Yo Honey Singh Famous: हनी सिंह की डॉक्यूमेंट्री का ट्रेलर जारी, इस तारीख को दस्तक देगी यो यो हनी सिंह फेमस

Tue, 10 Dec 2024 01:47 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 10 Dec 2024 01:47 PM IST
सार

Yo Yo Honey Singh Famous Trailer Out: लोकप्रिय रैपर हनी सिंह के जीवन पर बनी डॉक्यूमेंट्री 'यो यो हनी सिंह फेमस' का ट्रेलर जारी हो गया है। साथ ही इसकी रिलीज डेट से परदा हट गया है।

विज्ञापन
Yo Yo Honey Singh Famous Trailer Out: documentary premieres on Netflix know about date and all details
यो यो हनी सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मशहूर भारतीय रैपर, सिंगर हनी सिंह के जीवन पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनी है। इस फिल्म को ऑस्कर विजेता गुनीत मोंगा ने बनाया है। सिख्या एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म इसी महीने ओटीटी पर रिलीज होगी। आज मंगलवार 10 दिसंबर को इसका ट्रेलर जारी हुआ है। साथ ही प्रीमियर की तारीख भी पता चल चुकी है। 

विज्ञापन

Yo Yo Honey Singh Famous Trailer Out: documentary premieres on Netflix know about date and all details
यो यो हनी सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

इस तारीख को रिलीज होगी फिल्म
ट्रेलर में हनी सिंह की निजी और प्रोफेशनल जिंदगी के बारे में कई दिलचस्प खुलासे किए गए हैं। उनकी जिंदगी में आए उतार-चढ़ावों का जिक्र है। ट्रेलर में हनी सिंह के करीबी, दोस्त और फिल्मी हस्तियां रैपर के बारे में बातें करती नजर आ रही हैं। 'यो यो हनी सिंह: फेमस' 20 दिसंबर, 2024 को रिलीज होगा। यह नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Yo Yo Honey Singh Famous Trailer Out: documentary premieres on Netflix know about date and all details
यो यो हनी सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

रैपर के करियर के उतार-चढ़ावों को दिखाया गया है
नेटफ्लिक्स इंडिया के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए ट्रेलर की अवधि करीब सवा दो मिनट है। इसमें उनके बारे में सलमान खान भी बोलते नजर आए हैं। रैपर के करियर की शुरुआत से लेकर करियर में आए ढलान और फिर अवसाद के दौर की चीजें ट्रेलर में दिखाई हैं। कमबैक के बाद हनी सिंह कहते दिखे हैं, 'मैं दुनिया को फिर से पागल कर दूंगा'। इस फिल्म का निर्देशन मोजेज सिंह ने किया है।
 

विज्ञापन

Yo Yo Honey Singh Famous Trailer Out: documentary premieres on Netflix know about date and all details
यो यो हनी सिंह फेमस - फोटो : वीडियो ग्रैब

भावुक होते दिखे माता-पिता
ट्रेलर में दिखाया गया है कि बिना किसी संगीत बैकग्राउंड से उन्होंने इंडस्ट्री में पहचान बनाई। अपने दम पर उन्होंने इंडस्ट्री में एंट्री ली और नाम कमाया। सफलता के शिखर पर कई विवादों से उनका नाता जुड़ा। उन पर कई आरोप लगे। फिर वह दौर आया, जब वे डिप्रेशन में चले गए। हनी सिंह के माता-पिता की झलक भी ट्रेलर में है। बेटे के अवसाद वाले दौर पर बात करते हुए उनकी मां भावुक नजर आई हैं।
Pushpa 2 The Rule: पुष्पा 2 ने साउथ की कई फिल्मों को दी पटकनी, जानिए कितने करोड़ रुपये रही इन फिल्मों की कमाई

Yo Yo Honey Singh Famous Trailer Out: documentary premieres on Netflix know about date and all details
यो यो हनी सिंह - फोटो : वीडियो ग्रैब

फैंस ने जताई खुशी, पसंद आया ट्रेलर
फिल्म का ट्रेलर सामने आते ही हनी सिंह के फैंस की खुशी देखने लायक है। कमेंट बॉक्स में सभी प्यार जता रहे हैं और हनी सिंह को बधाई दे रहे हैं। यूजर्स लिख रहे हैं, 'लीजेंड की कहानी देखने के लिए बेकरार हैं'। वहीं कुछ यूजर्स लिख रहे हैं, 'अब 20 दिसंबर का इंतजार कर रहे हैं'।
Raj Kapoor: पीएम मोदी से मिलने दिल्ली रवाना हुआ कपूर परिवार, राज कपूर की 100वीं जयंती का मनाएंगे जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed