फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Yasser Desai video viral showing shooting for a song on Mumbai Bandra Worli Sea Link police take action

Yasser Desai: मुंबई में खतरनाक अंदाज में शूट करने पर सिंगर यासर के खिलाफ केस दर्ज, जानिए पूरा मामला

Tue, 08 Jul 2025 09:21 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 08 Jul 2025 09:21 PM IST
सार

Singer Yasser Desai Video: मुंबई के बांद्रा वर्ली सी लिंक पर खड़े होकर शूटिंग करना सिंगर यासर देसाई को भारी पड़ गया है। उनके खिलाफ पुलिस ने एक्शन लिया है।

विज्ञापन
Yasser Desai video viral showing shooting for a song on Mumbai Bandra Worli Sea Link police take action
Singer Yasser Desai - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

इंटरनेट की दुनिया में मशहूर होने के लिए लोग खतरनाक स्टंट करने में पीछे नहीं रहते। कई बार जान की बाजी लगाकर वीडियो शूट करते हैं। आए दिन हादसे होने की खबरें भी आती हैं, मगर फिर भी रिस्क लेने में लोग पीछे नहीं। हाल ही में सिंगर यासर देसाई ने भी मुंबई में कुछ ऐसा ही किया, जिस पर पुलिस ने संज्ञान ले लिया है। सिंगर मुंबई के बांद्रा वर्ली सी लिंक पर खड़े होकर शूटिंग कर रहे थे। उनका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने सिंगर के खिलाफ एक्शन लिया है और जांच कर रही है।

विज्ञापन

इन धाराओं के तहत मामला दर्ज 
मुंबई की बांद्रा पुलिस ने संगीतकार और गीतकार यासर देसाई के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मुंबई पुलिस सिंगर के खिलाफ BNS की धारा 285, 281 और 125 के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुट गई। सिंगर यासर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां वे एक गाने की शूटिंग के लिए मुंबई के बांद्रा वर्ली सी लिंक पर खड़े होकर शूट कर रहे है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Amit Bhatia (@amitbhatia1509)

विज्ञापन
विज्ञापन

खतरनाक स्टंट करते दिखे
इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक शख्स सड़क पर खड़े होकर स्टंट करने की कोशिश कर रहा है। उसे देख आसपास के लोग सवाल करते हैं, 'क्या कर रहा है भाई'? यह वीडियो अमित भाटिया नाम के शख्स ने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। कुछ लोगों का दावा है कि यह शख्स सिंगर यासर देसाई है। पुलिस इस बारे में पूरी जांच कर रही है।

विज्ञापन

यूजर बोले- 'कैसे इजाजत मिल सकती है?'
मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद बांद्रा पुलिस जांच में जुट गई है। वायरल वीडियो पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'किसी को इस तरह का स्टंट करने की इजाजत कैसे मिल सकती है?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये यासर हैं। क्या हो गया है उन्हें आखिर'? एक यूजर ने लिखा, 'मार्केटिंग की रणनीति है'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed