यामी गौतम की ‘हक’ देख छलके मुस्लिम महिला के आंसू, अभिनेत्री का हाथ पकड़कर बोली- मैं भी हक के लिए लड़ सकती हूं
Muslim Woman After Watching Haq: यामी गौतम की फिल्म 'हक' देखकर एक मुस्लिम महिला का वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है जिसमें वो यामी गौतम का हाथ पकड़कर उनसे अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए नजर आ रही हैं।
विस्तार
मुस्लिम महिला का वीडियो हो रहा वायरल
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि यामी और इमरान फिल्म के एक स्पेशल स्क्रीनिंग शो में पहुंचे थे, ताकि वे दर्शकों की प्रतिक्रिया देख सकें। शो खत्म होने के बाद एक महिला सीधे यामी के पास आई और भावुक होकर बोली- 'फिल्म देखकर लगा कि ये हक हम सबका है, जो हमें मिलना चाहिए।' इतना कहते ही उसने यामी का हाथ थाम लिया और चूमते हुए कहा- 'आपसे मुझे हिम्मत मिली, अब लगता है कि मैं भी अपने हक के लिए लड़ सकती हूं।'
विज्ञापन विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: फेक एआई वीडियो बना मुसीबत, लोगों ने जलाया अभिरा का पुतला, क्या अरमान निकाल पाएगा इस मुसीबत का हल?
'हक'- औरत की लड़ाई, समाज की सच्चाई
फिल्म ‘हक’ की कहानी एक साधारण मुस्लिम महिला शाजिया (यामी गौतम धर) की है, जो अपने पति अब्बास खान (इमरान हाशमी) से तलाक के बाद अपने हक के लिए अदालत का दरवाज़ा खटखटाती है। कहानी की जड़ें 1985 के मशहूर शाह बानो केस से प्रेरित हैं, जिसने भारतीय न्याय व्यवस्था और समाज में महिलाओं के अधिकारों पर नई बहस छेड़ दी थी।
महिलाओं के अधिकार के लिए उठाई आवाज
निर्देशक सुपर्ण वर्मा और लेखिका रेशु नाथ ने इस फिल्म के जरिए उस औरत की आवाज को बुलंद किया है, जिसे अक्सर समाज ने खामोश रखा। फिल्म यह दिखाती है कि जब इंसान अपने आत्मसम्मान की लड़ाई लड़ता है, तो वह किसी मजहब या समाज से नहीं, बल्कि खुद से जीतता है। यामी ने एक अनपढ़ लेकिन आत्मविश्वास से भरी महिला के किरदार को जिस सादगी और शक्ति के साथ निभाया है, उसने हर वर्ग के दर्शकों का दिल जीत लिया है।
फिल्म देखकर उमड़ रहा भावनाओं का सैलाब
फिल्म ‘हक’ सिर्फ एक कोर्टरूम ड्रामा नहीं, बल्कि समाज के उस आईने की तरह है जिसमें एक औरत की पीड़ा, सम्मान और न्याय की चाह साफ झलकती है। यामी की अदाकारी में वही सच्चाई झलकती है जो उनकी आंखों के ज़रिए दिल तक पहुंचती है। वहीं इमरान हाशमी ने एक ऐसे वकील के किरदार को जीवंत किया है जो सच्चाई से आंखें चुराता भी है और अंत में उसके सामने झुक भी जाता है। पहले दिन ‘हक’ ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 1.65 करोड़ रुपये की कमाई की और अब उम्मीद है कि वीकेंड तक यह आंकड़ा कई गुना बढ़ेगा।