फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Serial Story Update Fake AI Video Create Problem In Abhira Armaam Life

फेक एआई वीडियो बना मुसीबत, लोगों ने जलाया अभिरा का पुतला, क्या अरमान निकाल पाएगा इस मुसीबत का हल?

Sat, 08 Nov 2025 12:16 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 08 Nov 2025 12:16 PM IST
सार

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Update: अभिरा और अरमान का फेक एआई वीडियो पाेद्दार परिवार के लिए बड़ी समस्या बन गया है। पूरा परिवार इस वीडियो की वजह से मुश्किल में हैं। इस दिक्कत से अरमान और अभिरा कैसे बाहर आएंगे।

विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Serial Story Update Fake AI Video Create Problem In Abhira Armaam Life
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' स्टोरी अपडेट - फोटो : इंस्टाग्राम@starplus

विस्तार

सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अभिरा और अरमान के लिए मुश्किलों का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले दिनों सीरियल में फेक आई वीडियो का ट्रैक दिखाया गया। अब यह मामला बड़ा हो गया है। इस वजह से कुछ लोगों ने पोद्दार परिवार के घर के बारह धरना दिया। जानिए, अब इस मामले में अभिरा और अरमान क्या करेंगे? 

विज्ञापन

 

Trending Videos

लोगों ने जलाया अभिरा का पुतला, माफी मांगने को कहा 
जब से अभिरा और अरमान का फेक एआई वीडियो वायरल हुआ, पोद्दार परिवार का जीना मुश्किल हो गया है। लोग सोशल मीडिया से लेकर आम जगहों पर परिवार को ताने दे रहे हैं। यहां तक कि पाेद्दार परिवार के घर के बाहर आकर कुछ लोगों ने अभिरा का पुतला फूंका। इससे परिवार के सदस्य डर गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिरा ने माफी मांगने से किया इंकार 
अभिरा और अरमान ने पुलिस में जाकर शिकायत की। दोनों ने पुलिस को बताया कि किसी ने उनका फेक एआई वीडियो बनाया। लेकिन नतीजे उनको भुगतने पड़ रहे हैं। साथ ही अभिरा ने कहा कि जब उसकी गलती नहीं है तो वह माफी नहीं मांगेगी। पुलिस ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वह इस मामले की तह तक जाएंगे। 

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Serial Story Update Fake AI Video Create Problem In Abhira Armaam Life
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' स्टोरी अपडेट - फोटो : एक्स (ट्विटर)

एआई वीडियो से पाेद्दार परिवार का कनेक्शन 
अरमान और अभिरा का फेक एआई वीडियो बनाने के पीछे कुछ लड़कों का हाथ था। दरअसल, कुछ दिन पहले अरमान और अभिरा डेट पर गए थे। जहां कुछ बिगड़ैल लड़कों से उनकी तू-तू, मैं-मैं होती है। यही लड़के ही बदला लेने के लिए उनकी वीडियो बनाकर उसे फेक एआई वीडियो में बदल देते हैं। लेकिन जल्द ही यह बात भी सामने आएगी कि इस वीडियो को बनाने के पीछे जो कंपनी है, उसमें पाेद्दार परिवार की तान्या ने भी इवेंस्ट किया था। इस बात से सबको सदमा लगेगा। 

43वें हफ्ते की टीआरपी में पांचवें नंबर पर सीरियल 
हाल ही में 43वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी की गई। इस लिस्ट में ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ ने 5वें नंबर पर जगह बनाई है। इसकी टीआरपी लगभग 1.8 है। पहले नंबर पर सीरियल ‘अनुपमा’ ने जगह बनाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed