गर्लफ्रेंड संग वायरल MMS पर सोफिक एसके ने तोड़ी चुप्पी; लोगों से की गुजारिश- 'इसे और न फैलाएं'
Sofik SK MMS Scandal: सोशल मीडिया पर इन दिनों इन्फ्लुएंसर सोफिक एसके के एक कथित एमएमएस वीडियो ने तहलका मचा दिया है। इस पर अब सोफिक ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया कि एक करीबी दोस्त ने इस वीडियो को जानबूझकर वायरल किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन सेलेब्स और इन्फ्लुएंसर्स के वीडियो वायरल होते हैं। कई बार निजी पलों के ऐसे वीडियो वायरल हो जाते हैं, जिनसे छवि पर बात आ जाती है। कई मामलों में देखा जाता है कि जांच होने पर यह डीपफेक वीडियो निकलते हैं या एआई से निर्मित। बीते दिनों भोजपुरी एक्ट्रेस काजल कुमारी का कुछ ऐसा ही फर्जी वीडियो वायरल हुआ था, जिसके खिलाफ उन्होंने शिकायत कराई थी। अब सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सोफिक एसके (Sofik SK) का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
वायरल वीडियो पर सोफिक और उनकी गर्लफ्रेंड ने क्या कहा?
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सोफिक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ निजी पल बिताते दिख रहे हैं। यह वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया। वायरल वीडियो के बाद सोफिक और उनकी कथित गर्लफ्रेंड की सफाई भी सामने आ गई है। न्यूज 365 से बात करते हुए सोफिक की महिला मित्र ने कहा, 'वह वीडियो एक करीबी दोस्त ने चोरी करके वायरल कर दिया। अब हमारे आसपास के लोग बहुत गलत बोल रहे हैं। मुझे सुसाइड के ख्याल आ रहे हैं। अगर ऐसा कुछ होता है तो इसके लिए रूबल (वीडियो वायरल करने का जिस पर आरोप लगाया है) पूरी तरह जिम्मेदार होगा। पहले वह हमें ब्लैकमेल कर रहा था। जब हमने दूसरी जगह काम करना शुरू कर दिया तो उसने वीडियो वायरल कर दिया'।
डेढ़ साल पुराना है दोनों का रिलेशन
महिला मित्रा ने आगे कहा, 'हमारा रिलेशनशिप डेढ़ साल पुराना है। यह वीडियो भी डेढ़ साल पुराना है'। वहीं, सोफिक ने कहा, 'आप लोगों से अनुरोध है कि इस बात को और न फैलाएं'। बता दें कि सोफिक एक बंगाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंस हैं। वे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अक्सर कॉमेडी वीडियो और बंगाली ड्रामा से संबंधित वीडियोज साझा करते हैं।
कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर हैं सोफिक
सोफिक मूल रूप से पश्चिम बंगाल से ताल्लुक रखते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी फैन फैलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उन्हें 17 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। सोफिक अपने वीडियो में कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं। सोफिक को ‘Sofiker Chalaki’ वीडियो से काफी लोकप्रियता मिली। इसी से वे सोशल मीडिया की दुनिया में वायरल हुए। फिलहाल सोशल मीडिया पर सोफिक का जो वीडियो वायरल हुआ है, वह करीब 15 मिनट का बताया जा रहा है। इसे तीन लाख से अधिक लोग देख चुके हैं।