फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Who is rapper raftaar second wife Manraj Jawanda know all details about her career

Manraj Jawanda: कौन हैं रैपर रफ्तार की पत्नी मनराज जवंदा? जानें किस इंडस्ट्री से रखती हैं ताल्लुक

Fri, 31 Jan 2025 04:35 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Fri, 31 Jan 2025 04:35 PM IST
सार

Manraj Jawanda: रैपर रफ्तार ने 31 जनवरी को दूसरी शादी की। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आइए जानते हैं उनकी दूसरी पत्नी मनराज जवंदा कौन हैं?

विज्ञापन
Who is rapper raftaar second wife Manraj Jawanda know all details about her career
रफ्तार और उनकी पत्नी मनराज जवंदा - फोटो : एक्स

विस्तार

रैपर दिलिन नायर उर्फ रफ्तार ने 31 जनवरी को दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में मनराज जवंदा से शादी कर ली। कपल के शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसके बाद फैंस सोशल मीडिया उन्हें बधाई देने लगें। यह रफ्तार की दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने अपनी पहली पत्नी कोमल वोहरा से तलाक के पांच साल बाद मनराज से शादी की है। हालांकि रैपर ने अपनी शादी की आधिकारिक घोषणा नहीं की, लेकिन सोशल मीडिया पर शादी के फंक्शन की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। आइए जानते हैं उनकी दुल्हन मनराज जवंदा कौन हैं?

विज्ञापन


कौन हैं मनराज जवंदा?
मनराज एक फैशन स्टाइलिस्ट और फिटनेस स्ट्रीक हैं। उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो, रियलिटी टीवी शो और विज्ञापनों के लिए स्टाइलिस्ट के तौर पर काम किया है। मनराज का जन्म और पालन-पोषण कोलकाता में हुआ। अपनी वेबसाइट पर मनराज ने लिखा है, "मुझे हमेशा से फैशन में गहरी दिलचस्पी रही है। अपने पांचवें जन्मदिन पर आउटफिट बदलने से लेकर मुंबई की फैशन की दुनिया तक, मेरा सफर काफी रोमांचक रहा है।" मनराज ने ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद मुंबई का रुख किया और एफएडी इंटरनेशनल से स्टाइलिंग कोर्स पूरा किया। मनराज को नेटफ्लिक्स शो ‘प्रिटी लिटिल लायर’ में भी देखा गया था।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Raftaar Wedding: मशहूर रैपर रफ्तार ने मनराज जवंदा से की शादी, पहली तस्वीर आई सामने


दिल खोलकर नाचते दिखें
तस्वीरों के अलावा ट्विटर पर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें रफ्तार और मनराज अपने प्री-वेडिंग फंक्शन में दिल खोलकर नाचते हुए नजर आ रहे हैं। एक अन्य वीडियो में मनराज अपनी मेहंदी दिखाते हुए और दिल तो पागल है गाने पर थिरकते हुए नजर आ रही हैं। शुक्रवार की सुबह सोशल मीडिया पर उनकी हल्दी और संगीत सेरेमनी के वीडियो भी सामने आए। 

यह खबर भी पढ़ें: Chhaava: 'छावा' के प्रमोशन के दौरान रश्मिका को व्हीलचेयर पर लेकर आए विक्की कौशल, यूजर्स बोले- दिल जीत लिया


शादी के छह साल बाद लिया तलाक
रैपर ने साल 2022 में अपनी शादी के छह साल बाद अपनी पूर्व पत्नी कोमल से तलाक के लिए अर्जी दी। दिसंबर 2016 में शादी के बंधन में बंधे इस जोड़े ने कथित तौर पर 2020 में तलाक के लिए अर्जी दी थी, लेकिन कोविड महामारी के चलते तलाक प्रक्रिया में देरी हुई। रफ्तार और कोमल ने शादी के बंधन में बंधने से पहले पांच साल तक एक-दूसरे को डेट किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed