फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   What is the relationship with the Kapoor family of Salma Agha

कपूर परिवार से क्या है सलमा आग़ा का नाता?

Wed, 01 Jun 2016 03:52 PM IST
वंदना/बीबीसी संवाददाता
वंदना/बीबीसी संवाददाता Updated Wed, 01 Jun 2016 03:52 PM IST
विज्ञापन
 What is the relationship with the Kapoor family of Salma Agha
salma agha - फोटो : BBC

फिल्म निकाह की अभिनेत्री सलमा आग़ा ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (ओसीआई) कार्ड मिलने के बाद अब फिर से भारत में काम करने का मन बना रही है।

विज्ञापन


अब तक ब्रितानी नागरिक रहीं सलमा आग़ा की कई पीढ़ियाँ हिंदी फिल्मों से जुड़ी रही है। उनका नाता राज कपूर के खानदान से है।

वो बताती हैं फिल्मों में ये हमारी चौथी पीढ़ी है। 30 के दशक में जो सबसे पहली हीर रांझा फिल्म बनी थी। उसमें मेरे नाना जुगल किशोर मेहरा ने रांझा और नानी ने हीर का किरदार निभाया था। 
विज्ञापन

मेरे नाना पृथ्वी राजकपूर के मामा थे। 

पृथ्वी राजकपूर की मां और मेरे नाना सगे बहन भाई थे। मेरी मां ने एके कारदार की मशहूर फिल्म 'शाहजहां' में काम किया था जिसमें 'जब दिल ही टूट गया तो जी के क्या करेंगे' जैसा मशहूर गाना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अब मेरी बेटी ने 'औरंगज़ेब' में काम किया है।

सलमा आग़ा ने बताया मेरी मां अमृतसर में ही पैदा हुईं। मेरे पिता का अमृतसर में ही बार था। वो ईरानी मूल के थे। मेरा बचपन भारत में ही गुजरा। पर पढ़ाई लंदन में हुई। 

मेरे पिता ड्राई फ़्रूट्स का बिजनेस करते थे। उनका लंदन आना-जाना लगा रहता था। मेरे नाना, पिता और मां के पास ब्रिटिश पासपोर्ट था। मेरे बच्चे भी ब्रिटेन में ही पैदा हुए।

सलमा आग़ा का पाकिस्तान से ज्यादा करीबी रिश्ता रहा है

 What is the relationship with the Kapoor family of Salma Agha
salma agha - फोटो : BBC

लेकिन लोगों में ये धारणा है कि सलमा आग़ा का पाकिस्तान से ज्यादा करीबी रिश्ता रहा है। सलमा कहती है कि उन्होंने पाकिस्तानी फिल्मों में काम तो किया है। लेकिन वो ब्रिटेन की नागरिक है।

ब्रितानी नागरिक होने के बावजूद भारत सरकार से ओसीआई कार्ड लेने का क्यों सोचा इस सवाल पर सलमा आग़ा ने कहां कि, "ये तो मेरा अधिकार था। 
  
मैं सोचती हूं कि एक भारतीय इंसान के पास भारतीय पहचान जरूर होनी चाहिए। मेरा पूरा खानदान भारत से रहा है। इसलिए ओसीआई मिलने में कोई खास मुश्किल नहीं आई।

खानदान के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में सलमा आग़ा ने बताया, ''मेरे दादा ऑल इंडिया रेडियो के विविध भारती के संस्थापकों में से एक थे। भारत सरकार ने ट्रेनिंग के लिए उन्हें लंदन भेजा था। इसी के साथ उन्होंने कहां कि उनके करियर का आगाज़ बीबीसी लंदन में 'नई ज़िंदगी नया जीवन' कार्यक्रम से हुआ था।

फिल्म 'निकाह' के दिनों को याद करते हुए सलमा ने बताया कि दिल के अरमां आँसुओं में बह गए

 What is the relationship with the Kapoor family of Salma Agha
salma agha - फोटो : BBC

फिल्म 'निकाह' के दिनों को याद करते हुए सलमा ने बताया कि दिल के अरमां आँसुओं में बह गए के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।

सलमा आग़ा की बेटी साएशा की बॉलीवुड में एंट्री हो चुकी है और बेटे की एंट्री जल्द ही होने वाली है। आगे की योजना के सवाल पर उनका कहना है कि वो मुंबई में कई सालों से रह रही है और जल्द ही एक सीरियल में दिखाई देंगी।

टीवी सिरियल 'मेरी आवाज़ ही मेरी पहचान है' के सेट से हाल ही में अभिनेत्री अमृता राव ने सलमा आग़ा के साथ शूटिंग की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की थी और लिखा था। सलमा आ़गा में आज भी नूर जहाँ
है।

ओसीआई कार्ड मिलने के बाद सलमा आग़ा बेरोकटोक भारत आ जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed