फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Welcome To The Jungle Day 7 Box Office Collection Akshay Kumar Paresh Rawal Rajpal Yadav Movie Latest Earning

Welcome To The Jungle: 'अल्फा' की दस्तक से पहले उड़े 'वेलकम टू द जंगल' के होश? सातवें दिन इतना किया कलेक्शन

Thu, 02 Jul 2026 08:19 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 02 Jul 2026 08:19 PM IST
सार

Welcome To The Jungle Collection: फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज को आज सात दिन पूरे हो गए हैं। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन कितना हुआ? जानिए

विज्ञापन
Welcome To The Jungle Day 7 Box Office Collection Akshay Kumar Paresh Rawal Rajpal Yadav Movie Latest Earning
वेलकम टू द जंगल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में लगी हुई है। यह फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में लगी थी। वीकएंड पर फिल्म ने ठीकठाक कमाई की। वीकडेज के बाद इसकी कमाई में गिरावट आनी शुरू हो गई। कल इसके सामने 'अल्फा' मैदान में होगी। इससे पहले 'वेलकम 3' का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल है? 

विज्ञापन

Welcome To The Jungle Day 7 Box Office Collection Akshay Kumar Paresh Rawal Rajpal Yadav Movie Latest Earning
वेलकम टू द जंगल - फोटो : एक्स

कितना हुआ पहले वीक कलेक्शन?
अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल और राजपाल यादव सहित 30 से अधिक चर्चित सितारों से सजी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' रिलीज के सात दिनों बाद भी अभी 100 करोड़ क्लब का हिस्सा नहीं बन पाई है।

  • फिल्म ने ओपनिंग डे पर 15.25 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • दूसरे दिन शनिवार को 20 करोड़ और तीसरे दिन रविवार को 24.75 करोड़ रुपये कमाए।
  • मंडे टेस्ट में फिल्म ने 8.50 करोड़ रुपये जुटाए।
  • मंगलवार को कमाई 9.25 करोड़ रुपये रही।
  • वहीं, कल बुधवार को छठे दिन का कलेक्शन 6.15 करोड़ रुपये रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

Welcome To The Jungle Day 7 Box Office Collection Akshay Kumar Paresh Rawal Rajpal Yadav Movie Latest Earning
वेलकम टू द जंगल - फोटो : एक्स

सातवें दिन कितना हुआ कलेक्शन?
मंगलवार के मुकाबले कल बुधवार के कलेक्शन में अच्छी खासी गिरावट देखी गई। वहीं, कल बुधवार की तुलना में आज गुरुवार का कलेक्शन काफी कम है। खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक 'वेलकम टू द जंगल' ने सातवें दिन 2.96 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

विज्ञापन

Welcome To The Jungle Day 7 Box Office Collection Akshay Kumar Paresh Rawal Rajpal Yadav Movie Latest Earning
वेलकम टू द जंगल - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar

कल 'अल्फा' से होगा मुकाबला
अहमद खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का टोटल नेट कलेक्शन 90.61 करोड़ रुपये हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट करीब ढाई से तीन सौ करोड़ रुपये है। पहले वीक में यह फिल्म 100 करोड़ी नहीं बन पाई है। कल 03 जुलाई से इसके सामने 'अल्फा' बॉक्स ऑफिस के मैदान में होगी। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी 'अल्फा' में आलिया भट्ट और शरवरी अहम भूमिकाओं में हैं।

Welcome To The Jungle Day 7 Box Office Collection Akshay Kumar Paresh Rawal Rajpal Yadav Movie Latest Earning
वेलकम 3 - फोटो : इंस्टाग्राम

'वेलकम' फ्रैंचाइजी के बारे में
'वेलकम टू द जंगल' को फिरोज ए. नाडियाडवाला, वेदांत विकास बाली और राकेश डांग ने प्रोड्यूस किया है। इस फ्रैंचाइजी की पहली फिल्म 'वेलकम' साल 2007 में आई थी। दूसरी फिल्म 'वेलकम बैक' ने 2015 में दस्तक दी। दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थीं। तीसरी फिल्म को दर्शकों से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed