{"_id":"5e647feb8ebc3eeb694678c9","slug":"women-based-ladies-up-stand-up-show-will-on-air-on-netflix-on-27th-march-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टैंड अप कॉमेडी में भी महिलाओं ने लहराया परचम, नेटफ्लिक्स ने बनाई नई सीरीज 'लेडीज अप'","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
स्टैंड अप कॉमेडी में भी महिलाओं ने लहराया परचम, नेटफ्लिक्स ने बनाई नई सीरीज 'लेडीज अप'
Sun, 08 Mar 2020 10:50 AM IST
शिप्रा सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Sun, 08 Mar 2020 10:50 AM IST
विज्ञापन
Ladies up
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के खास महिलाओं के लिए बने स्टैंड अप कॉमेडी शो 'लेडीज अप' को आखिरकार प्रीमियर की तारीख मिल ही गई। नेटफ्लिक्स के साथ अक्टूबर में हुए करार के बाद अब यह शो 27 मार्च को रिलीज होने जा रहा है। इस स्पेशल शो में चार भारतीय महिला स्टैंड अप कॉमेडियन कनीज सुरका, प्रशस्ती सिंह, निवेदिता प्रकासम और सुप्रिया जोशी दर्शकों को गुदगुदाती नजर आएंगी।
विज्ञापन
इस शो को रिलीज करने की कवायद फरवरी में ही शुरू हो गई थी। उस वक्त अंदाजा लगाया जा रहा था कि नेटफ्लिक्स इस स्पेशल शो को 8 मार्च यानी महिला दिवस पर रिलीज करेगा। दो दिन पहले ही नेटफ्लिक्स ने कियारा आडवाणी की फिल्म 'गिल्टी' को अपने प्लेटफार्म पर रिलीज किया है। शायद लगातार दो भारतीय शोज को नेटफ्लिक्स एक साथ नहीं उतारना चाहता था, इसलिए इस शो के लिए उन्होंने मार्च की 27 तारीख को चुना है।
विज्ञापन
इस शो का हिस्सा रहने वाली चारों महिलाओं ने नेटफ्लिक्स के साथ अक्टूबर में करार किया था। उसी वक्त वीर दास, अमित टंडन, केनी सेबेस्टियन और कनन गिल के साथ भी नेटफ्लिक्स ने नए शोज बनाने का फैसला किया था। वीर दास का स्टैंड अप कॉमेडियन शो 'वीर दास: फॉर इंडिया' और अमित टंडन का शो 'अमित टंडन : फैमिली टंडनसीज' पहले से ही रिलीज हो चुके हैं। अब दर्शकों के पेट में गुदगुदी करने की बारी कनीज, प्रशस्ति, सुप्रिया और निवेदिता की है।
विज्ञापन
इस शो में यह चारों महिलाएं अपने जीवन के अच्छे और बुरे अनुभवों को मजाकिया अंदाज में प्रस्तुत करेंगी। बता दें कि स्टैंड अप कॉमेडी के मामले में कनीज सुरका भारत में शीर्ष कॉमेडियनों में से एक हैं। निवेदिता प्रकासम ने टीएलसी के जिस कॉमेडी शो 'क्वीन्स ऑफ कॉमेडी' को जीता है, कनीज उसकी जज रह चुकी हैं। सुप्रिया जोशी अमेजॉन प्राइम वीडियो के स्टैंड अप कॉमेडी शो 'कॉमिकिस्तान' के दूसरे सीजन का हिस्सा थीं, जबकि प्रशस्ति सिंह 'कॉमिकिस्तान' के पहले सीजन के फाइनल तक पहुंची थीं।
'बिग बॉस 13' खत्म होते ही रश्मि के हाथ लगा बड़ा मौका, एकता कपूर के शो में करेंगी एंट्री!