फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Web Series Criminal Justice Actor Pankaj Tripathi Meet Law Students In Patna

Pankaj Tripathi: लॉ स्टूडेंट्स के बीच पहुंचे पंकज त्रिपाठी, एक्टर का जोरदार स्वागत, वीडियो वायरल

Sun, 25 May 2025 03:42 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 25 May 2025 03:42 PM IST
सार

पंकज त्रिपाठी की गिनती बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकारों में होती है। फिल्मों से लेकर लेकर वेब सीरीज तक में इस अभिनेता ने अभिनय किया है। हाल ही में पंकज त्रिपाठी को लॉ स्टूडेंट्स के बीच नजर आए। जानिए, क्यों रूबरू हुए पंकज इन लॉ स्टूडेंट्स से?

विज्ञापन
Web Series Criminal Justice Actor Pankaj Tripathi Meet Law Students In Patna
लॉ स्टूडेंट्स से मिलने पहुंचे पंकज त्रिपाठी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

पंकज त्रिपाठी का हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह एक मंच पर खड़े हैं और लॉ स्टूडेंट्स उनका स्वागत कर रहे हैं। पंकज नमस्कार करते हुए इस स्वागत को स्वीकार कर रहे हैं। लॉ स्टूडेंट्स से क्यों की पंकज त्रिपाठी ने ये मुलाकात जानिए? 

विज्ञापन

1200 लॉ स्टूडेंट्स के बीच नजर आए पंकज 
हाल ही में पंकज त्रिपाठी पटना के लॉयर कॉन्क्लेव में नजर आए। यहां पर लगभग 1200 लॉ स्टूडेंट्स ने अभिनेता का जोरदार स्वागत किया। पंकज लॉ स्टूडेंट्स के बीच अपनी वेब सीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिस’ के कारण पहुंचे हैं, वह इन स्टूडेंट्स के साथ अपने वकील के किरदार माधव मिश्रा की जर्नी को साझा कर रहे हैं।  

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


 

Web Series Criminal Justice Actor Pankaj Tripathi Meet Law Students In Patna
क्रिमिनल जस्टिस 4 - फोटो : इंस्टाग्राम

जल्द आएगा क्रिमिनल जस्टिस का नया सीजन 
सीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिस’ के पहले कई सीजन को दर्शकों ने पसंद किया गया था। अब ‘क्रिमिनल जस्टिस 4’ आने वाला है। नया सीजन 29 मई से दर्शकों को देखने को मिलेगा। इस सीरीज में पंकज एक वकील का किरदार निभाते हैं, जो सच के लिए, न्याय के लिए लड़ता है। इस सीरीज में पंकज त्रिपाठी का किरदार पूरी ईमानदारी से किसी केस को लड़ता है, उसका मानना है कि किसी बेगुनाह को सजा नहीं होनी चाहिए। 

ये खबर भी पढ़ें: Pankaj Tripathi: मेरी पत्नी को 'अदालत' से आया फर्जी फोन, सामान्य कानूनी ज्ञान सबके लिए बेहद जरूरी 

अभिनेता का करियर फ्रंट 
पंकज त्रिपाठी के करियर फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही ‘मेट्रो इन दिनों’ में नजर आएंगे। हाल ही में इस फिल्म का एक गाना भी रिलीज हुआ है। इसमें पंकज का अंदाज भी दर्शकों को पसंद आया है। साथ ही पिछले दिनों ‘हेरा फेरी’ फिल्म में परेश रावल के बाहर हो जाने के बाद उनका नाम बाबू भैया के रोल के लिए सामने आया था। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed