फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Trailer reviews by pankaj shukla upcoming web series special ops hotstar state of siege 26 11 zee5

हॉटस्टार के 'स्पेशल ऑप्स' को जी5 की सीधी टक्कर, जारी किया 'स्टेट ऑफ सीज: 26/11' का धमाकेदार ट्रेलर

Wed, 26 Feb 2020 01:43 PM IST
Avinash Pal पंकज शुक्ल, मुंबई
पंकज शुक्ल, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Wed, 26 Feb 2020 01:43 PM IST
विज्ञापन
Trailer reviews by pankaj shukla upcoming web series special ops hotstar state of siege 26 11 zee5
स्टेट ऑफ सीज: 26 /11 और स्पेशल ऑप्स - फोटो : सोशल मीडिया

नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और हॉटस्टार जैसे विदेशी कंपनियों के ओटीटी को जो एक देसी ओटीटी सीधी टक्कर दे रहा है, वह है जी5। हॉटस्टार के नए शो स्पेशल ऑप्स का मुकाबला करने को जी5 ने अपना नया शो स्टेट ऑफ सीज: 26 /11 मैदान में उतार दिया है। दोनों के ट्रेलर भी 24 घंटे के अंतराल में रिलीज किए गए और इन ट्रेलर्स को देखने से पता चलता है कि जी5 का शो एक बार फिर हॉट स्टार के नए शो पर भारी है।

विज्ञापन


पहले बात हॉटस्टार की वेब सीरीज स्पेशल ऑप्स की क्योंकि इसे निर्देशित करने का जिम्मा उठाया है हिंदी सिनेमा में सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों की एक नई श्रृंखला रचना वाले निर्देशक नीरज पांडे ने। नीरज पांडे की पिछली फिल्म अय्यारी भी एक जासूसी फिल्म थी। उनकी पहली सीरीज स्पेशल ऑप्स घोषित तौर पर पांच जासूसों की कहानी है। देश में संसद पर हुए हमले से लेकर, मुंबई हमले, लोकल ट्रेन हमले और उरी में हुए हमले जैसे आतंकवादी कारनामों के पीछे काम कर रहे शख्स की गिरफ्तारी ही इनका मकसद है। ये अलग बात है कि हकीकत में ऐसा कोई शख्स रहा नहीं है।
विज्ञापन


स्पेशल ऑप्स को शायद ओटीटी पर आने में थोड़ी देर हो चुकी है। नेटफ्लिक्स पहले ही इसी जैसी सीरीज बार्ड ऑफ ब्लड में अपने हाथ जला चुका है। नीरज पांडे की इस वेब सीरीज का टीजर काफी रोचक था। लेकिन, टीजर से ट्रेलर तक आते आते ही कल्पनाशीलता का आयोडीन उड़ चुका है। सीरीज में कितना नमक बाकी रहेगा, ये देखने वाली बात होगी। सीरीज का पूरा दारोमदार इस बात पर टिका है कि दर्शक धर्म को लेकर होने वाले उन्माद को अपने ड्राइंगरूप में कितना पसंद करते हैं। ये खेल सियासत का है, स्पेशल ऑप्स इसे ढंग से खेल भी सकता है, लेकिन मामला थो़ड़ा फिल्मी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां देखें स्पेशल ऑप्स का ट्रेलर:

Trailer reviews by pankaj shukla upcoming web series special ops hotstar state of siege 26 11 zee5
स्टेट ऑफ सीज: 26 /11 - फोटो : सोशल मीडिया

अब बात जी5 के नए शो स्टेट ऑफ सीज: 26 /11 की। जी5 ने हॉटस्टार के स्पेशल ऑप्स के मुकाबले इस शो को बहुत चतुराई से उतारा है। ये वेब सीरीज भी स्पेशल ऑप्स के ठीक तीन बाद ओटीटी पर उपलब्ध हो जाएगी यानी अगर दर्शकों का मन स्पेशल ऑप्स से ऊबता है तो वे सीधे इस सीरीज पर आ सकते हैं।

स्टेट ऑफ सीज: 26 /11 का ट्रेलर स्पेशल ऑप्स से हर मायने में इक्कीस है। ट्रेलर में सबसे सीधी चोट भारतीय न्यूज चैनलों पर की गई है जिन्होंने मुंबई के ताज महल होटल में घुसे आतंकियों के खिलाफ चल रही कमांडो कार्रवाई की सारी जानकारी पाकिस्तान में बैठे आतंकी आकाओं को सीधे प्रसारण के जरिए मुहैया करा दी थी।
ट्रेलर में 26/11 हमले और बहादुर एनएसजी कमांडो की अनकही कहानियों के बारे में कई तथ्यों का खुलासा किया गया है। ट्रेलर में रोंगटे खड़े कर देने वाले सीक्वेंस हैं और अंत में 'साहस की विजय' का नारा वैसा ही असर छोड़ता है जैसा विकी कौशल का उरी द सर्जिकल स्ट्राइक वाला नारा था, हाउ इज द जोश। ज़ी5 की सीरीज़ स्टेट ऑफ सीज: 26/11 संदीप उन्नीथन की पुस्तक ब्लैक टोरनेडो: द थ्री सीज ऑफ मुंबई 26/11 पर आधारित है। यह शो 20 मार्च को रिलीज होगा।

यहां देखें स्टेट ऑफ सीज: 26/11 का ट्रेलर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article