फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Taaza Khabar Twitter review Netizens said Bhuvan Bam next superstar see public opinion for bbkv performance

Taaza Khabar Twitter Review: डेब्यू सीरीज से ही भुवन बाम ने ओटीटी पर मचाया गदर, लोग बोले, ताजा खबर एक दम कड़क

Fri, 06 Jan 2023 01:46 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 06 Jan 2023 01:46 PM IST
सार

भुवन बाम की पहली ओटीटी वेब सीरीज 'ताजा खबर' रिलीज हो चुकी है और सोशल मीडिया पर दर्शकों के रिएक्शन भी आने शुरु हो गए हैं। तो चलिए जानते हैं कि भुवन बाम की  'ताजा खबर' के बारे में क्या है जनता की राय।

विज्ञापन
Taaza Khabar Twitter review Netizens said Bhuvan Bam next superstar see public opinion for bbkv performance
वेब सीरीज ताजा खबर - फोटो : insta

विस्तार

भुवन बाम यूट्यूब की दुनिया के बेताज बादशाह तो हैं हीं, साथ ही उन्होंने अपनी डेब्यू वेब सीरीज 'ताजा खबर' से ओटीटी पर भी तहलका मचा दिया है। फैंस एक बार फिर से उनकी परफॉरमेंस का कायल हो गए हैं और सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। अपनी पहली ओटीटी वेब सीरीज 'ताजा खबर' को समय से पहले रिलीज करके वैसे ही फैंस को सरप्राइज कर दिया था और इसके बाद उनकी शानदार एक्टिंग ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया। तो चलिए जानते हैं कि भुवन बाम की  'ताजा खबर' के बारे में क्या है जनता की राय।

विज्ञापन

 

South Actress: इन साउथ एक्ट्रेस की लव अफेयर की चर्चाओं ने खूब बटोरी सुर्खियां, जानें लिस्ट में किस-किस का नाम

विज्ञापन

पहले हम आपको बता दें कि 'ताज खबर' 6 जनवरी यानी आज रिलीज होने वाली थी लेकिन इसे एक दिन पहले रात में ही रिलीज कर दिया गया, जिसकी जानकारी अभिनेता ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी। उनकी इस वेब सीरीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार था और भुवन बाम भी दर्शकों की उम्मीदों पर खरे उतरते दिख रहे हैं। तभी तो ट्विटर पर लोग जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "भुवन बाम, द एक्टर- ताजा खबर एक दम कड़क, कहानी भुवन बाम के साथ।  श्रिया पिलगांवकर 'गिल्टी माइंड्स' और मिर्जापुर के बाद इसमें भी स्वीकार हैं।

दर्शकों को 'ताजा खबर' की दिलचस्प कहानी  तो पसंद आई ही है, इसके साथ ही वसंत गावड़े के किरदार में भुवन बाम ने छक्का जड़ दिया है। खुद के यूट्यूब चैनल पर तो भुवन ने  फैंस को अपना कायल बनाया ही है साथ ही इस सीरीज में भी उनकी दमदार एक्टिंग ने फैंस का दिल जीत लिया। एक यूजर ने लिखा, "तीन एपिसोड पूरे कर चुका हूं, क्या स्टोरी और स्क्रीनप्ले है, भुवन बाम भाई आप अगले सुपरस्टार हैं, मेरे शब्दों को मार्क करके रख लें।" इसी तरह से दूसरे यूजर ने भी लिखा, "भुवन बाम आपके द्वारा ऐसी परफॉर्मेंस देखने लायक है, पावर पैक 'ताजा खबर' वसंत गावड़े...प्यार...ऐसा अमेजिंग एक्टर..जल्द ही अभिनय और प्रतिभा का बादशाह।"

विज्ञापन

'ताजा खबर' में भुवन बाम की परफॉर्मेंस देखने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की झड़ी लग गई है। एक अन्य ने ट्वीट करते हुए लिखा, "अभी-अभी ताजा खबर, पूरी देखी है, भुवन बाम क्या शानदार परफॉर्मेंस है, कैरेक्टर ट्रांजिशन पसंद आया,सीजन 2 का इंतजार रहेगा।" एक और ने लिखा, "भुवन बाम के कायल है और वह एक ग्रेट एक्टर के रूप में सामने आए हैं, बीबीकेवी प्रोडक्शंस के लिए दोहराए जाने वाले कॉन्सेप्ट के बजाय एक अलग अवधारणा के लिए बिग अप्स।" बाकी यूजर्स भी इसी तरह से तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed