फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Netflix released documentaries hows on its YouTube channel for students

नेटफ्लिक्स ने भी खोल दी अपनी बंद मुट्ठी, देखिए जानकारी से लबालब ये कार्यक्रम बिल्कुल फ्री

Mon, 20 Apr 2020 07:16 AM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 20 Apr 2020 07:16 AM IST
विज्ञापन
Netflix released documentaries hows on its YouTube channel for students
netflix - फोटो : Social Media

अमेजॉन प्राइम वीडियो के बाद अब नेटफ्लिक्स भी दर्शकों की ओर थोड़ा नरम हो चला है। भारत में कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के बाद स्कूल और कॉलेजों को बंद कर दिया गया है। इस मौके की नजाकत को समझते हुए नेटफ्लिक्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर कुछ डॉक्यूमेंट्रीज और शोज को मुफ्त में प्रसारित किया है। बताया गया है कि ये प्रोग्राम छात्रों और अध्यापकों के ज्ञान वर्धन में बहुत मदद करेंगे।

विज्ञापन


 नेटफ्लिक्स ने पहले ही इन डॉक्यूमेंट्री और कार्यक्रमों को कक्षाओं में विद्यार्थियों के समक्ष उनके ज्ञान वर्धन के लिए प्रसारित की जाने की अनुमति दी थी। लॉकडाउन की वजह से स्कूल और कॉलेजों के बंद हो जाने के बाद नेटफ्लिक्स ने इन्हें अपने यूट्यूब पर ही मुफ्त में प्रसारित कर दिया है। यह सामग्री नेटफ्लिक्स के यूएस वाले यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध होंगी। इन कार्यक्रमों को और ज्यादा रुचिकर बनाने के लिए विद्यार्थियों और इन कार्यक्रमों के बनाने वालों के बीच सवाल-जवाब सत्र का आयोजन भी किया जाएगा, जिससे कि उन्हें इसके पीछे की भी जानकारी मिल सके।
विज्ञापन


नेटफ्लिक्स की तरफ से जारी किए गए एक बयान में किया कहा गया है, 'कई सालों से नेटफ्लिक्स इन डॉक्युमेंट्रीज को कक्षाओं में छात्रों को दिखाए जाने पर जोर देता रहा है। हालांकि, इस समय स्कूल बंद हो जाने की वजह से संभव नहीं हो सका। तो, दर्शकों की मांग पर हमने अपनी कुछ चुनिंदा डॉक्युमेंट्रीज और फिल्मों को अपने यूएस यूट्यूब चैनल पर करने का फैसला किया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


नेटफ्लिक्स की प्रसारित की गई सामग्री में दो फिल्में 'थर्टींथ (13th)' और चेंजिंग कोरल हैं। इसके अलावा बाकी की सभी डॉक्यूमेंट्रीज अवर प्लेनेट, पीरियड- एंड ऑफ सेंटेंस, एक्सप्लेंड, बेबीज, नॉक डाउन द हाउस, द वाइट हेलमेट, एब्स्ट्रेक्ट: आर्ट ऑफ डिजाइन का पहला सीजन और जियान हैं। यह सभी प्रोग्राम यूट्यूब पर अंग्रेजी सबटाइटल्स के साथ अंग्रेजी में ही मौजूद हैं। भविष्य में हो सकता है कि इन्हें कुछ और भाषाओं में भी प्रसारित किया जाए।



















विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed