फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Mx player ramyug series story of maryada purushottam ram

मर्यादा पुरुषोत्तम राम की कहानी दिखाती है MX Player की नई सीरीज ‘रामयुग’

Fri, 07 May 2021 03:32 PM IST
Advertorial Published by: पीआर डेस्क Updated Fri, 07 May 2021 03:32 PM IST
विज्ञापन
Mx player ramyug series story of maryada purushottam ram
Ram - फोटो : MX Player
देश की सबसे चर्चित पौराणिक कथा रामायण पर अब तक ढेरों टीवी शो बन चुके हैं। हम सभी इसके हर किरदार व कहानी से परिचित हैं। अबतक राम की कहानी को छोटे-बड़े पर्दों पर न जाने कितनी बार देखा जा चुका है। इसी कहानी को अबतक के सबसे ज्यादा भव्य रूप में सामने लाने का काम कर रहे हैं निर्देशक कुनाल कोहली। MX Player के माध्यम से कुनाल कोहली की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज रामयुग 6 मई से दर्शकों के लिए उपलब्ध रहेगी। रामायण की कहानी को मॉडर्न टेक्नॉलजी के इस्तेमाल से बेहद बड़े पैमाने पर बनाया गया है।आइए जानते हैं इस सीरीज की कुछ खास बातें। 
विज्ञापन


रामायण की कहानी को एक नई पीढ़ी के सामने रखते हुए कुनाल कोहली ने इसकी भव्यता में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस सीरीज में सबसे खास बात इसका ग्राफिक्स व एक बड़े स्तर की स्टोरी टेलिंग है। हर एक सीन व महत्वपूर्ण घटना को अत्याधुनिक तरीके से दर्शकों के सामने रखते हुए यह भी निश्चित किया गया है कि राम की कथा का भाव भी बखूबी दर्शकों तक पहुंचे। फिर चाहें वो सीता स्वयंवर हो, या रावण के द्वारा माता सीता का अपहरण या फिर हनुमान का राम के प्रति समपर्ण। इस सीरीज में राम व रावण के बीच के युद्ध को भी बेहद विशाल स्तर पर दर्शकों के सामने रखा गया है। जो कि दर्शकों को बांध कर रखता है। 
विज्ञापन


जहां तक बात करें अभिनय की तो इस सीरीज में प्रमुख किरदार नए अभिनेताओं द्वारा निभाए गए हैं। प्रमुख किरदारों में दिगनथ मनचले, अक्षय डोगरा, ऐश्वर्या ओझा, कबीर दुहन सिंह, विवान भटेना, नवदीप पल्लापोलु, अनीश जॉन कोक्कन, शिशिर शर्मा, जतिन सियाल, श्वेता गुलाटी आदि हैं तो वहीं टिस्का चोपड़ा और अनूप सोनी जैसे मंझे हुए कलाकार भी अपने अभिनय का लोहा मनवाते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Mx player ramyug series story of maryada purushottam ram
Ramyug - फोटो : Mxplayer
इस सीरीज को भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। बात करें अगर सिनेमैटोग्राफी की तो यह सीरीज बेहतरीन लोकेशन पर शूट की गई है। साथ ही कंप्यूटर ग्राफिक्स के द्वारा युद्ध व अन्य सीन को पूरे रचनात्मक तरीके से दर्शाया गया है। युद्ध का फिल्मांकन तो इस सीरीज की खूबी है ही साथ ही अन्य महत्वपूर्ण सीन जैसे शिव धनुष तोड़ना, रामसेतु का निर्माण, लंका दहन व सोने के मृग का शिकार जैसे सीन में भी छोटी-छोटी बारीकियों पर ध्यान दिया गया है। बेहतरीन सिनेमैटोग्राफी के साथ इसका बैकग्राउंड स्कोर इस वेबसीरीज की सबसे प्रमुख विशेषता है, जो कि स्टोरी टेलिंग को और भी उम्दा बनाती है। बेहतरीन राइटिंग, वीएफएक्स, एडिटिंग व पोस्ट प्रोडक्शन के अन्य पहलू मिलकर इस सीरीज को बेहद खास बनाते हैं। 

क्लासिक टीवी सीरीज रामानंद सागर की रामायण के चर्चित कलाकार अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया टोपीवाला और सुनील लहरी ने भी रामयुग के ट्रेलर की तारीफ की है। राम की कहानी को विशाल रूप में दिखाने का प्रयास करती यह सीरीज निश्चित रूप से एक बेहतरीन प्रयास है। इसका बेहतरीन निर्देशन व वीएफएक्स इस सीरीज को बिंज वाच के लिए मजबूर करते हैं। बता दें कि यह सीरीज 6 मई से MX Playerपर उपलब्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed