फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Lara Dutta Shared Teaser of her New Web Series Ranneeti Balakot and Beyond Details Inside

Lara Duta: वेब सीरीज 'रणनीति- बालाकोट एंड बियॉन्ड' में नजर आएंगी लारा दत्ता, टीजर देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Sun, 13 Aug 2023 09:12 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 13 Aug 2023 09:12 PM IST
सार

इस टीजर को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लारा ने लोगों को यह भी बताया है कि यह शो सत्य घटनाओं पर आधारित है। अभिनेत्री के पोस्ट पर लोगों के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन
Lara Dutta Shared Teaser of her New Web Series Ranneeti Balakot and Beyond Details Inside
लारा दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिंदी फिल्मों की मशहूर अदाकारा लारा दत्ता अपने अभिनय से लाखों दिलों पर राज करती हैं। 20 साल से अधिक के अपने करियर में उन्होंने कई बड़े सुपरस्टार्स के साथ स्क्रीन साझा किया है। उनके द्वारा निभाए गए कई किरदार को लोगों की खूब प्रशंसा मिल चुकी है। लारा जल्द ही ओटीटी पर धमाल मचाने जा रही हैं। दरअसल, जल्द ही वह अपनी नई वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं। उनकी आगामी सीरीज का नाम 'रणनीतिः बालाकोट एंड बियॉन्ड' है। 

विज्ञापन

Amitabh Bachchan: 'बिग बॉस 3' को होस्ट करने के लिए अमिताभ बच्चन ने रखी थी यह शर्त, पूनम ढिल्लो ने किया खुलासा

विज्ञापन

लारा दत्ता ने शेयर किया टीजर

लारा ने इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर शो का टीजर वीडियो शेयर करते हुए दी है। वीडियो में पहाड़ों के बीच कई लड़ाकू विमानों को देखा जा सकता है। इसके साथ बैकग्राउंड में एक आवाज भी सुनने को मिलती है। टीजर में शख्स कहता है, ''यह एक नया रण है और इसे जीतने के लिए एक नई रणनीति की जरूरत है।''
AR Rahman: चेन्नई कॉन्सर्ट रद्द होने के बाद ए आर रहमान ने सरकार से की खास अपील, तमिलनाडु सीएम ने किया रिएक्ट

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Lara Dutta Bhupathi (@larabhupathi)

लोगों ने दी प्रतिक्रिया

इस टीजर को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लारा ने लोगों को यह भी बताया है कि यह शो सत्य घटनाओं पर आधारित है। अभिनेत्री के पोस्ट पर लोगों के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा, ''हम सभी इसे देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।'' एक अन्य यूजर ने लिखा, ''स्क्रीन पर आपका जादू देखने का इंतजार है।'' इसके अलावा बहुत से यूजर्स इस पोस्ट पर हार्ट इमोज भी शेयर कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो लारा को फिल्म बेल बॉटम के लिए काफी सराहना मिल चुकी है। इस फिल्म में उन्होंने गजब की अदाकारी दिखाई थी। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सफल नहीं हो सकी थी। 
Sunny Deol: 'अपने इतिहास,परंपरा और संस्कृति पर आधारित फिल्में करनी चाहिए', सनी देओल ने कलाकारों को दी सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed