फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Kangana ranaut show lock upp payal rohatgi spitting on shivam sharma latest promo viral on social media

Lock Upp: लड़ाई के बाद पायल रोहतगी ने शिवम शर्मा पर थूका! कंटेस्टेंट ने देर रात ऐसे लिया बदला

Tue, 03 May 2022 03:14 PM IST
कविता गोसाईंवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 03 May 2022 03:14 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर कंगना रणौत के शो लॉक अप का प्रोमो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें शिवम शर्मा पायल रोहतगी पर आरोप लगा रहे हैं कि अभिनेत्री ने उन पर थूका है।

विज्ञापन
Kangana ranaut show lock upp payal rohatgi spitting on shivam sharma latest promo viral on social media
lock upp - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कंगना रणौत का रियलिटी शो 'लॉकअप' सुर्खियों में है। इस शो में अब तक कंटेस्टेंट्स ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई बड़े खुलासे किए हैं, जिस वजह से ये शो लगातार लाइमलाइट में है। इन सबके बीच इस रियलिटी शो में कंटेस्टेंट्स के बीच भयंकर लड़ाई भी देखने को मिल रही है। हाल ही में, पायल रोहतगी और शिवम शर्मा जेल में लड़ते हुए नजर आए। इस लड़ाई के बीच शिवम ने पायल पर थूकने का आरोप लगाया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन

 

दरअसल, एमएक्स प्लेयर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो का एक प्रोमो शेयर किया, जिसमें पायल और शिवम बुरी तरह लड़ते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि पायल और शिवम लड़ रहे हैं और इसी बीच शिवम पायल पर आरोप लगाते हैं कि अभिनेत्री ने उन पर थूका है। वह कहते हैं, 'आपका करियर इस लॉकअप में खत्म है। आपने मुझपर थूका है अब मैं आपको बताऊंगा कि मैं क्या करता हूं। अब देखना क्या हालत करता हूं। अब होगा तांडव।'

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ALTBalaji (@altbalaji)



इसके बाद शिवम पायल से बदला लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह पायल को रात भर परेशान करते हैं, जिससे अभिनेत्री काफी ज्यादा भड़क जाती हैं। शिवम कभी पायल के सिर के आगे जोर-जोर से प्लेट बजाते हैं तो कभी उनका बिस्तर पूरा खराब कर देते हैं। इस दौरान पायल रोहतगी शिवम को उनका सामान छूने के लिए मना करती हैं। लेकिन शिवम नहीं मानते, जिसकी वजह से अभिनेत्री भड़क जाती हैं। 

शिवम कहते हैं, 'कितनी इज्जत दी थी मैंने तुम्हें। लेकिन तुमने मुझपर थूका।' इस पर पायल कहती हैं, 'तुम थूकने के ही लायक हो।' हालांकि, इन दोनों के लड़ाई में आजमा भी बोलने की कोशिश करती हैं लेकिन पायल उन्हें 'आंटी' कहकर चुप करवा देती हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed