फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   IAS Officer Abhishek Singh To Play Officer Role In Delhi Crime Season 2 Rajesh Mapuskar will direct This

इस आईएएस की एंट्री के बाद बदल गया 'दिल्ली क्राइम 2' का निर्देशक, राजू हिरानी से सीखा निर्देशन

Mon, 18 May 2020 09:32 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 18 May 2020 09:32 AM IST
विज्ञापन
IAS Officer Abhishek Singh To Play Officer Role In Delhi Crime Season 2 Rajesh Mapuskar will direct This
राजेश मापुस्कर - फोटो : ट्विटर

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के लिए बनने वाली वेब सीरीज 'दिल्ली क्राइम' के दूसरे सीजन में अचानक से एक बड़ा बदलाव हो गया है। सीरीज के पहले सीजन को निर्देशित करने वाले ऋची मेहता अब दूसरे सीजन में इस सीरीज का हिस्सा नहीं रहेंगे। और यह बदलाव तब आया है जब दिल्ली के आईएएस अफसर अभिषेक सिंह ने इस सीरीज में एक किरदार को निभाने के लिए एंट्री मारी है।

विज्ञापन


ऋची मेहता की जगह अब सीरीज के दूसरे सीजन को मराठी फिल्म 'वेंटिलेटर' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके राजेश मापुस्कर निर्देशित करेंगे। राजेश ने राजकुमार 'मुन्नाभाई' फ्रेंचाइजी की फिल्मों और फिल्म '3 इडियट्स' मैं राजकुमार हिरानी के सहायक निर्देशक के रूप में काम किया है। पहले सीजन में शानदार काम के लिए ऋची मेहता की बहुत तारीफ हुई है, इसके बावजूद उन्हें दूसरे सीजन के निर्देशक के पद से हटा दिया गया है।

विज्ञापन

IAS Officer Abhishek Singh To Play Officer Role In Delhi Crime Season 2 Rajesh Mapuskar will direct This
अभिषेक सिंह - फोटो : ट्विटर

इस प्रोजेक्ट से कलाकार के रूप में हाल ही में जुड़े आईएएस अफसर अभिषेक सिंह को उत्तर प्रदेश के जिले मथुरा में तैनाती के दौरान एक दलित शिक्षक को अपने ऑफिस में उठक बैठक करवाने के लिए जाना जाता है। उनके इस कृत्य के कारण तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अभिषेक सिंह को मथुरा से निलंबित कर दिया था। उसके बाद अभिषेक की नियुक्ति दिल्ली में हुई। दिल्ली में डिप्टी कमिश्नर के पद पर तैनात रहते हुए अभिषेक ने कई अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियानों का नेतृत्व किया। इसी दौरान उनकी जान पहचान फिल्म निर्माण कंपनी इरॉस के अधिकारियों से हुई।

अभिषेक सिंह शुरुआत से ही फिल्मों में काम करना चाहते थे। फिर भी उनकी इरॉस के अधिकारियों से मुलाकात हो जाने के बाद भी बात नहीं बनी। वह पिछले 3 साल से मुंबई के कई फिल्म निर्माताओं के दफ्तरों के चक्कर काट चुके थे। अंत में उन्हें नेटफ्लिक्स की इस चर्चित वेब सीरीज में काम मिल ही गया। इंडस्ट्री में चर्चा है कि अभिषेक को इस वेब सीरीज में काम कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबड़ा की पहल पर दिया गया है। सीरीज के पहले सीजन में शेफाली शाह, रसिका दुग्गल, आदिल हुसैन और राजेश तेलंग आदि कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed