फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Hansika Motwani Sohael Kathuriya wedding web series love shaadi drama trailer released on disney plus hotstar

Hansika Motwani: ओटीटी पर अपनी शादी दिखाने के लिए तैयार हंसिका मोटवानी, जारी किया वेब सीरीज का दमदार ट्रेलर

Tue, 07 Feb 2023 07:07 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 07 Feb 2023 07:07 PM IST
सार

हंसिका मोटवानी ने अपनी शादी के ऊपर बनी वेब सीरीज 'लव शादी ड्रामा' का टीचर कुछ समय पहले जारी किया था। अब हंसिका की वेब सीरीज का ट्रेलर भी सामने आ गया है।

विज्ञापन
Hansika Motwani Sohael Kathuriya wedding web series love shaadi drama trailer released on disney plus hotstar
हंसिका मोटवानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री हंसिका मोटवानी 4 फरवरी 2022 को बिजनेसमैन सोहेल कथूरिया के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। हर तरफ हंसिका मोटवानी की शाही शादी की ही चर्चाएं थीं। अब हंसिका अपनी शादी को वेब सीरीज के रूप में दर्शकों को दिखाना चाहती हैं। हंसिका ने अपनी शादी के ऊपर बनी वेब सीरीज 'लव शादी ड्रामा' का टीचर कुछ समय पहले जारी किया था। अब हंसिका की वेब सीरीज 'लव शादी ड्रामा' का ट्रेलर भी सामने आ गया है।

विज्ञापन

Hansika Motwani Sohael Kathuriya wedding web series love shaadi drama trailer released on disney plus hotstar
हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया - फोटो : social media

अभिनेत्री हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया के रिश्ते की शुरुआत को दिखाने वाली वेब सीरीज 'लव शादी ड्रामा' का पहला टेलीकास्ट इसी हफ्ते होगा। 'लव शादी ड्रामा' का जो ट्रेलर जारी हुआ है, उसमें हंसिका और सोहेल अपनी शादी पर बात करते हुए नजर आ रहे हैं। हंसिका और सोहेल ट्रेलर में इस बात का खुलासा कर रहे हैं कि एक दूसरे से शादी करने पर उन्हें कैसा महसूस हो रहा है। ट्रेलर में हंसिका मोटवानी की शादी के कई सीन्स को दिखाया गया है। वहीं कुछ सीन्स हंसिका की शादी से पहले शूट किए गए हैं, जहां वह अपनी उलझन और खुशी दोनों के बारे में बात कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Disney+ Hotstar Tamil (@disneyplushotstartamil)



Atlee: 'जवान' के बाद विजय के साथ बड़े बजट की फिल्म बनाने की तैयारी में एटली, जानें कब शुरू होगी शूटिंग!

विज्ञापन
विज्ञापन

Hansika Motwani Sohael Kathuriya wedding web series love shaadi drama trailer released on disney plus hotstar
हंसिका मोटवानी, सोहेल कथुरिया - फोटो : Social media

अभिनेत्री हंसिका मोटवानी ने अपनी सपनों की शादी के बारे में बात की। उन्होंने कहा, 'जब से मैं एक बच्ची थी, मैंने हमेशा एक आदर्श शादी का सपना देखा था। जब सोहेल और मेरी सगाई हुई तो मेरा पूरा परिवार बहुत खुश था और मुझे पता था कि मेरे सपने सच होने वाले हैं। हम उस बड़े दिन की यात्रा के हर पल को फिर से जीना चाहते थे, इसलिए हमने पूरी बात को फिल्माने का फैसला किया। शादी जयपुर के मुंडोता किले और पैलेस में आयोजित की गई थी, जो हमेशा से मेरा ड्रीम वेन्यू रहा है। मेरी खुशी के लिए मेरे सपनों की शादी के हर पहलू को पूरा करने में छह सप्ताह लग गए। कौन जानता था कि यह ऐसा रोलरकोस्टर होगा? हम हंसे, हम रोए, और हम लड़े, लेकिन आखिरकार यह सब अच्छा था। मैं अपनी खुशी दुनिया के साथ साझा करना चाहता हूं और मैं बहुत आभारी हूं कि डिज्नी प्लस हॉटस्टार मुझे ऐसा करने के लिए एक मंच दे रहा है।'
Vijay Sethupathi: 'पैन इंडिया स्टार' का टैग लगने पर नाराज हुए विजय सेतुपति, कहा- मैं सिर्फ एक अभिनेता हूं

विज्ञापन

Hansika Motwani Sohael Kathuriya wedding web series love shaadi drama trailer released on disney plus hotstar
हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया - फोटो : सोशल मीडिया

हंसिका मोटवानी की वेब सीरीज 'लव शादी ड्रामा' का ट्रेलर को देखने के बाद फैंस काफी उत्साहित हैं। ट्रेलर पर फैंस जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स ने कमेंट में इस ट्रेलर की तारीफ की है। वहीं कुछ यूजर्स इस शो के जल्द से जल्द शुरू होने की इच्छा जता रहे हैं। हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया की शादी को दिखाती यह वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म डिजनी प्लस हॉटस्टार पर 10 फरवरी को रिलीज होगी।
Celebs: मराठी सिनेमा के वो सितारे जिन्होंने बॉलीवुड में भी जमाया सिक्का, दर्शकों पर चलाया अभिनय का जादू

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed