{"_id":"5f23b9618ebc3e9fa7399900","slug":"bobby-deol-makes-his-digital-debut-with-web-series-aashram","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेब सीरीज 'आश्रम' से डिजिटल डेब्यू करने जा रहे बॉबी देओल, इस दिन होगी रिलीज","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
वेब सीरीज 'आश्रम' से डिजिटल डेब्यू करने जा रहे बॉबी देओल, इस दिन होगी रिलीज
Fri, 31 Jul 2020 12:01 PM IST
shrilata biswas
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 31 Jul 2020 12:01 PM IST
विज्ञापन
बॉबी देओल
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता बॉबी देओल अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने जा रहे हैं। निर्देशक प्रकाश झा की वेब सीरीज 'आश्रम' में वो नजर आएंगे। ओटीटी पर यह वेब सीरीज 28 अगस्त 2020 को प्रसारित की जाएगी।
विज्ञापन
बॉबी देओल एक ऐसे बाबा का किरदार करने जा रहे हैं जिसकी शख्सियत बहुत कुछ डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह से मिलती है। जानकारी के मुताबिक ये सीरीज एक राजनीतिक व्यंग्य है और इसके लिए काफी कुछ तथ्य जेल में वक्त बिता रहे डेरा सच्चा सौदा के संचालक राम रहीम की निजी जिंदगी से मिलते हैं। वहीं इस सीरीज में मुख्य महिला किरदार के रूप में अनुप्रिया गोयनका हैं। अनुप्रिया इससे पहले फिल्म 'पद्मावत' से सुर्खियां बटोर चुकी हैं
विज्ञापन
इसके अलावा बॉबी देओल फिल्म 'क्लास ऑफ 83' में भी दिखेंगे। यह फिल्म भी ओटीटी पर रिलीज की जाएगी। शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रहीं 'क्लास ऑफ 83' में बॉबी देओल एक पुलिस अफसर की भूमिका में हैं।
विज्ञापन