{"_id":"6680e8d3b4985f719d0e078b","slug":"wait-of-ajith-kumar-s-fans-is-about-to-end-first-look-of-vidaa-muyarchi-will-be-unveiled-today-in-the-evening-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vidaa Muyarchi: खत्म होने वाला है अजित के फैंस का इंतजार, आज शाम 'विदा मुयार्ची' के फर्स्ट लुक से उठेगा परदा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Vidaa Muyarchi: खत्म होने वाला है अजित के फैंस का इंतजार, आज शाम 'विदा मुयार्ची' के फर्स्ट लुक से उठेगा परदा
Sun, 30 Jun 2024 10:41 AM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Sun, 30 Jun 2024 10:41 AM IST
सार
अजित कुमार की नई फिल्म 'विदा मुयार्ची' का फर्स्ट लुक आज शाम जारी कर दिया जाएगा। अजित के प्रशंसकों क इसका लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं और इस खबर से वे सभी गदगद हो उठे हैं।
विज्ञापन
फिल्म 'विदा मुयार्ची'
- फोटो : इंस्टाग्राम @lycaproductions/actorajithkumar_fc_2.0
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिल सुपरस्टार अजित कुमार के प्रशंसकों को आज बड़ा तोहफा मिलने वाला है। अजित इन दिनों अपनी दो फिल्मों- 'गुड बैड अग्ली' और 'विदा मुयार्ची' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इनमें से 'विदा मुयार्ची' को लेकर एक ताजा अपडेट सामने आया है।
विज्ञापन
आज शाम रिलीज होगा फर्स्ट लुक
'विदा मुयार्ची' का फर्स्ट लुक आज शाम सात बजकर तीन मिनट पर सामने आ जाएगा। दर्शक इसका लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं और इस खबर से वे सभी गदगद हो उठे हैं। सभी के मन में सवाल है कि आखिर फर्स्ट लुक में क्या-क्या देखने को मिलने वाला है और इस मामले में अजित कुमार के फैंस का उत्साह तो अलग ही स्तर पर है।
विज्ञापन
Abhay Verma: इरफान खान की 'अंग्रेजी मीडियम' ठुकराने का अभय को है अफसोस, कहा- मेरे लिए सबसे बड़ा पुरस्कार होता
विज्ञापन
ये कलाकार आएंगे नजर
अजित कुमार हाल ही में, 'विदा मुयार्ची' की शूटिंग के लिए अजरबैजान पहुंचे थे। इसके बाद खबर आई थी कि वहां एक महीने तक फिल्म की शूटिंग की जाएगी, जिसके बाद 'विदा मुयार्ची' की टीम भारत लौटेगी और फिर हैदराबाद में 10 दिनों तक शूटिंग चलेगी। इस फिल्म का निर्देशन मगिज थिरुमेनी कर रहे हैं। इसमें अजित कुमार और त्रिशा कृष्णन मुख्य किरदार अदा कर रहे हैं। इनके अलावा रेजिना कैसंड्रा, आरव और अर्जुन सरजा भी परदे पर दिखाई देंगे।
Amitabh Bachchan: भारत की जीत पर अमिताभ बच्चन की आंखों में आए आंसू, बोले- हार के डर से नहीं देखा मैच
अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया संगीत
'विदा मुयार्ची' का निर्माण लाइका प्रोडक्शंस द्वारा किया जा रहा है। फिल्म में अनिरुद्ध रविचंदर का संगीत सुनने को मिलेगा। कहा जा रहा है कि फिल्म को दिवाली के आसपास रिलीज किया जा सकता है और इसे लेकर योजना बनाई जा रही है। बता दें कि 'विदा मुयार्ची' की शूटिंग पूरी करने के बाद अजित कुमार 'गुड बैड अग्ली' के शूट में व्यस्त हो जाएंगे।
Box Office Collection: 'कल्कि 2898 एडी' ने तीन दिन में लगाया दोहरा शतक, अन्य फिल्मों ने की इतनी कमाई