फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   VV Vinayak Film Chatrapathi first poster release telugu actor BellamKonda sreenivas debut in hindi cinema

Chatrapathi: फिल्म 'छत्रपति' का पहला पोस्टर रिलीज, इस साउथ एक्टर की एंट्री ने मचाई खलबली

Mon, 27 Mar 2023 04:46 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 27 Mar 2023 04:46 PM IST
सार

टॉलीवुड अभिनेता बेल्लमकोंडा सई श्रीनिवास ने अब हिंदी सिनेमा में उतरने की तैयारी कर ली है। वह एसएस राजामौली की हिट तेलुगु फिल्म 'छत्रपति' के हिंदी रीमेक में नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन
VV Vinayak Film Chatrapathi first poster release telugu actor BellamKonda sreenivas debut in hindi cinema
छत्रपति - फोटो : social media

विस्तार

साउथ सिनेमा अब दुनियाभर में अपनी धूम मचा रहा है। अब ऑडियंस को जितना बॉलीवुड फिल्में देखने का इंतजार रहता है, उतना ही साउथ फिल्में देखने का भी इंतजार होता है। साउथ सिनेमा के कुछ कलाकार नॉर्थ ऑडियंस के बीच भी अपना दमखम दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ते है। अब खबर है कि तेलुगु एक्टर बेल्लमकोंडा सई श्रीनिवास हिंदी सिनेमा का रुख कर रहे हैं। बेल्लमकोंडा सई की सोशल मीडिया पर काफी फैन फॉलोइंग है। 

विज्ञापन
 

 बेल्लमकोंडा सई श्रीनिवास ने की हिंदी सिनेमा में उतरने की तैयारी
टॉलीवुड अभिनेता बेल्लमकोंडा सई श्रीनिवास ने अब हिंदी सिनेमा में उतरने की तैयारी कर ली है। वह एसएस राजामौली की हिट तेलुगु फिल्म 'छत्रपति' के हिंदी रीमेक में नजर आने वाले हैं। एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी तेलुगु फिल्म 'छत्रपति' की कहानी एक युवा शिवाजी और उसके परिवार की है। शिवा के परिवार को श्रीलंका में उसके समुदाय से अलग कर दिया जाता है और विशाखापट्टनम में उन्हें बंधुआ मजदूर बनाकर रखा जाता है। तब शिवा अन्याय के खिलाफ खड़ा होता है और लोगों को इंसाफ दिलाने की कोशिश करता है।

विज्ञापन

 

The wait is over #Chatrapathi in cinemas on 12th May, 2023. Cannot wait to show you all our hardwork & this action-packed dhamaka.🔥

विज्ञापन
विज्ञापन

Written by the one and only #VijayendraPrasad, directed by #VVVinayak.@Penmovies #Bss9 pic.twitter.com/VSLYTWQkrT

— Bellamkonda Sreenivas (@BSaiSreenivas) March 27, 2023

 

 

छत्रपति का पहला लुक हुआ जारी
गौरतलब है कि हिंदी में ‘छत्रपति’ का निर्देशन वी वी विनायक कर रहे हैं। विनायक ने साउथ की कई हिट फिल्मों का निर्देशन किया है। बता दें कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अभी यह फिल्म पोस्ट प्रोडक्शन में है। हाल ही में, फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया गया है। पोस्टर के साथ ही ऑडियंस को फिल्म की रिलीज तारीख की भी जानकारी दी गई है। 

 

Netflix: माधुरी दीक्षित के अपमान पर नेटफ्लिक्स को लेखक ने भेजा नोटिस, यह है मामला

 

ट्विटर पर बताया रिलीज डेट
हाल ही में, अभिनेता बेल्लमकोंडा ने एक तस्वीर को अपने ट्विटर हैंडल पर साझा करते हुए लिखा, छत्रपति 12 मई 2023 को सिनेमाघरों में आ रही है। आप सभी को अपनी मेहनत और एक्शन दिखाने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। आपको बता दें कि इस फिल्म को  विजयेंद्र प्रसाद ने लिखा है और इसका निर्देशन वीवी विनायक ने किया है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed